फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi will reach Rae Bareli today for a two-day tour, the plane will land at Lucknow airport shor

UP: दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में राहुल गांधी, ये है कार्यक्रमों की सूची, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Wed, 10 Sep 2025 01:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 01:51 PM IST
सार

Rahul Gandhi on Rae Bareli tour: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi will reach Rae Bareli today for a two-day tour, the plane will land at Lucknow airport shor
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सांसद राहुल गांधी चार माह बाद बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पहुंच गए हैं। वह दो विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से संवाद करके न सिर्फ पार्टी की जमीनी हकीकत जानेंगे, बल्कि आम जनता की पीड़ा भी सुनेंगे। दिशा की बैठक में भाग लेकर जिले में कराए गए विकास कार्यों की नब्ज भी टटोलेंगे। उनका विमान लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से वह रायबरेली जाएंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते 29 अप्रैल को राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक दौरे के पहले दिन 10 सितंबर को सांसद राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे बटोही रिसार्ट डिडौली में हरचंदपुर विधानसभा के लोकसभा चुनाव 2024 के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। सुबह 11.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास स्थित होटल में प्रजापति महासभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे शहर के गोरा बाजार में सम्राट अशोक का स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2.20 बजे राहुल गांधी राही ब्लॉक क्षेत्र के मुलिहामऊ में अमर शहीद वीरा पासी वन ग्राम में पौधरोपण करेंगे। शाम 3.30 बजे विधानसभा ऊंचाहार के 2024 के बूथ अध्यक्षों से बटोही रिसार्ट में संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एनटीपीसी ऊंचाहार में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक दौरे के दूसरे दिन 11 सितंबर को राहुल गांधी सुबह नौ बजे एनटीपीसी ऊंचाहार में आम जनता, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 11 बजे बचत भवन में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर एसपी ने रूट डायवर्जन चार्ट जारी किया है। इस चार्ट के तहत लालगंज से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहन दोसड़का से डायवर्ट होकर ढकिया चौराहे से होकर हरचंदपुर चौराहे से जाएंगे। लखनऊ से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहन बछरावां चुरुवा बार्डर से हरचंदपुर चौराहे से लालगंज की तरफ जाएंगे। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन लालगंज तिराहे से गुरुबक्शगंज चौराहा होते हुए बछरावां चुरुवा बार्डर से निकलेंगे। प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहन जगतपुर से होकर डलमऊ, लालगंज होकर गुरुबक्शगंज से निकलेंगे। डायवर्जन की व्यवस्था के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। डायवर्जन की व्यवस्था 10 सितंबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इसी तरह 11 सितंबर को भी इसे लागू रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed