फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi will meet district and city presidents of the entire state today, officials left tonight

यूपी: आज पूरे प्रदेश के जिला और शहर अध्यक्षों से मिलेंगे राहुल गांधी, कल रात दिल्ली पहुंचे पदाधिकारी

Fri, 04 Apr 2025 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Apr 2025 07:11 AM IST
सार

Rahul Gandhi: कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग आज राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। ज्यादातार पदाधिकारी आज रात रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi will meet district and city presidents of the entire state today, officials left tonight
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

 कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संवाद करेंगे। माना जा रह है कि शीर्ष नेतृत्व जिला व महानगर अध्यक्षों से यहां के सियासी हालात की जानकारी लेकर भविष्य की रणनीति बनाएगा। पार्टी के ज्यादातर जिला व शहर अध्यक्ष बृहस्पतिवार देर रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्षों ने बताया कि उनसे अपने जिले के सामाजिक समीकरण, विधानसभा क्षेत्रवार सियासी हालात के आंकड़े जुटाने को कहा गया है। मौका मिला तो शीर्ष नेतृत्व को उससे वाकिफ कराएंगे।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

 महिला आरक्षण विधेयक और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में हुए प्रदर्शनों में पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुईं महिलाओं ने तख्तियों, बैनरों एवं झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए विधानभवन की ओर कूच किया। इस पर पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोक लिया। महिलाएं नारेबाजी करते हुए बैरिकेड पर चढ़ गईं और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। नाराज महिला कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिला आरक्षण को लागू करने, महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं महिलाओं की बेहतरी की मांग कर रही थीं। प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्षों में शहला अहरारी (पूर्वी), ममता चौधरी (मध्य) एवं करिश्मा ठाकुर (बुंदेलखंड), अनामिका यादव, उरूषा राणा, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, शीला मिश्रा, डॉ. रिचा शर्मा, सिद्धिश्री, मेहताब जायसी, शिफा खान, किरन शर्मा, आरिफा उत्साही, तनवीर फातिमा, मीनाक्षी कौल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।


मध्य जोन की अध्यक्ष हुईं घायल
प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की में मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी घायल हो गईं। बेहोश होने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed