फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PWD's JE arrested for embezzling seven crores

यूपी: सात करोड़ गबन करने वाला पीडब्ल्यूडी का जेई गिरफ्तार, कानपुर से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में किया गया पेश

Sun, 26 Nov 2023 06:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

निर्माण निगम में प्रतिनियुक्ति पर तैनात जेई गोपाल सिंह कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार की मिलीभगत से केवल 1.17 करोड़ रुपये का कार्य कराया और 6.99 करोड़ रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
UP: PWD's JE arrested for embezzling seven crores
गोपाल सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी सेक्टर की टीम ने सात करोड़ रुपये का गबन करने वाले लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर गोपाल सिंह कुशवाहा को बीती रात कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे वाराणसी की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया है। ईओडब्ल्यू इस मामले के अन्य आरोपियों को तलाश रहा है।
विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं ईओडब्ल्यू प्रशांत कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में गाजीपुर के ब्लाक भदौरा में स्थित परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीर पोखरा, मां कामख्या धाम गहमर, देवकली स्थल एवं देवल के कीनाराम स्थल के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 8.17 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की थी। यह कार्य उप्र राजकीय निर्माण निगम को कराना था। 
विज्ञापन


निर्माण निगम में प्रतिनियुक्ति पर तैनात जेई गोपाल सिंह कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार की मिलीभगत से केवल 1.17 करोड़ रुपये का कार्य कराया और 6.99 करोड़ रुपये हड़प लिए। मानक के अनुरूप कार्य न होने और शासकीय धन की बंदरबांट होने पर विंध्याचल मंडल, वाराणसी के संयुक्त पर्यटन निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने वर्ष 2017 में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ गाजीपुर के थाना गहमर में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शासन ने इस प्रकरण की जांच ईओडब्ल्यू के सुपुर्द कर दी थी। जांच में निर्माण निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को सरकारी धन के गबन का दोषी पाया गया था। तत्पश्चात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार रात ईओडब्ल्यू की टीम ने वर्तमान में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत जेई गोपाल सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed