{"_id":"61dc6dd644254d1a121c6f1c","slug":"up-priyanka-gandhi-said-rahul-is-non-important-so-why-does-bjp-mention-him-everyday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रियंका गांधी ने कहा- राहुल गैर महत्वपूर्ण, तो भाजपा उनका रोज-रोज क्यों करती जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रियंका गांधी ने कहा- राहुल गैर महत्वपूर्ण, तो भाजपा उनका रोज-रोज क्यों करती जिक्र
Mon, 10 Jan 2022 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
प्रिंयका ने कहा, मैं यह सपना नहीं देखती कि सीएम बनूंगी। मैं सोने से पहले ये जरूर सोचती हूं कि इस महिला से मिली थी, उसके साथ ये हुआ तो उसको फोन करके पूछना चाहिए कि वह कैसी है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर सांसद राहुल गांधी महत्वपूर्ण नहीं है तो भाजपा रोज-रोज उन पर टिप्पणी क्यों करती है। इसे प्रियंका का अपने भाई की इमेज बिल्डिंग की दिशा में बढ़ा कदम माना जा रहा है। प्रिंयका ने कहा, मैं यह सपना नहीं देखती कि सीएम बनूंगी। मैं सोने से पहले ये जरूर सोचती हूं कि इस महिला से मिली थी, उसके साथ ये हुआ तो उसको फोन करके पूछना चाहिए कि वह कैसी है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी के चुनावों की लड़ाई नौजवानों, महिलाओं और जनता के भविष्य की लड़ाई है। जो लोग इसके इतर बात करते हैं, उनका एजेंडा भविष्य बनाना नहीं, बल्कि मुद्दों से भटकाना है। प्रियंका ने कहा कि हमारी टिकटों की सूची में ऐसी महिलाएं हैं, जिन पर अत्याचार हुआ है। जो राजनीति में आकर सत्ता हासिल कर उस अत्याचार के खिलाफ लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज सबसे अच्छी स्थिति में है, क्योंकि कांग्रेस एक नई राजनीति बनाने की स्थिति में है। कांग्रेस एक सच्ची लड़ाई लड़ने की स्थिति में है। हम आज एक नया भविष्य बनाने की स्थिति में भी हैं।
विज्ञापन