{"_id":"6665b6dbdc40be50c60e7eb4","slug":"up-primary-teachers-met-cm-for-mutual-transfer-from-one-district-to-another-demanding-relieving-order-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए सीएम से मिले प्राइमरी शिक्षक, रिलीविंग आदेश जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए सीएम से मिले प्राइमरी शिक्षक, रिलीविंग आदेश जारी करने की मांग
Sun, 09 Jun 2024 07:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:36 PM IST
सार
शिक्षकों ने उन्हें बताया कि पिछले साल जून में सामान्य और परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य तबादला तो कर दिया गया लेकिन परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई।
विज्ञापन
यूपी प्राइमरी शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसिक विद्यालय के शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का इंतजार समाप्त होता नहीं दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियां भी समाप्त होने को हैं और अभी तक विभाग ने प्रक्रिया नहीं शुरू की है। इसके लिए रविवार को बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर आदि जिलों से शिक्षक गुहार लगाने के लिए सीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपरिहार्य कारणों से नहीं आए। उनके ओ सडी ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। शिक्षकों को उन्होंने जल्द रिलीविंग की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने उन्हें बताया कि पिछले साल जून में सामान्य और परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य तबादला तो कर दिया गया लेकिन परस्पर तबादले की पूरी प्रक्रिया जाड़े में होने के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश में करने के लिए कहा गया। लेकिन अभी तक रिलीविंग आदेश जारी नही किया गया। अगले सप्ताह से स्कूल फिर खुल जायेंगे। ऐसे में शिक्षकों का इंतजार समाप्त ही नहीं होगा। जनता दर्शन में भीमसेन फतेहपुर, निर्भय सिंह लखनऊ, दुर्गेश मिश्रा रायबरेली, सिद्धार्थ यादव, आरती यादव सोनभद्र, मनोज कुमार, राहुल बाराबंकी आदि शामिल थे।
विज्ञापन