{"_id":"65bfc6a3a546be5f8e0f7dac","slug":"up-primary-schools-of-the-state-received-a-grant-of-rs-272-crore-will-be-able-to-purchase-for-school-needs-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को मिली 272 करोड़ की ग्रांट, स्कूल में जरूरत के लिए कर सकेंगे खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को मिली 272 करोड़ की ग्रांट, स्कूल में जरूरत के लिए कर सकेंगे खरीद
Sun, 04 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:47 PM IST
सार
यूपी के प्राथमिक विद्यालयों को संवारने के लिए शासन द्वारा 272 करोड़ की ग्रांट जारी की गई है। इससे स्कूलों का कायाकल्प हो सकेगा।
विज्ञापन
स्कूलों में गुणवत्ता की जांच समय-समय पर होती रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बेसिक विद्यालयों के लिए शासन ने 50 फीसदी कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी है। इसके तहत सभी 75 जिलों के लिए विद्यालयों के लिए 272 करोड़ जारी किए गए हैं। इससे विद्यालय अपनी मूलभूत जरूरत के सामग्री की खरीद व मरम्मत आदि के काम करा सकते हैं। साथ ही इस बजट से विद्यालयों को दिए गए टैबलेट के लिए सिम व प्लान भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने वर्ष 2023-24 में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के लिए 50 फीसदी कंपोजिट ग्रांट जारी की है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर इसे जल्द से जल्द विद्यालय प्रबंधन समिति को हस्तांतरित करने को कहा है। साथ ही वित्तीय व भौतिक प्रगति की जानकारी पीएमएस पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन
इन राशि से विद्यालय अपने यहां रंगाई-पुताई, छोटी मरम्मत, लाइट, पंखा, प्रिंटर आदि की खरीद कर सकेंगे। इस राशि का प्रयोग विद्यालय की परीक्षा में कॉपियों के लिए भी किया जाता है। जानकारी के अनुसार इस बजट से विद्यालयों को दिए गए दो-दो टैबलेट के लिए सिम की खरीद में भी प्रयोग किया जा सकता है। काफी समय से शिक्षक इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं वित्तीय वर्ष के आखिर में बजट जारी होने से प्रधानाचार्य इसके समय से खर्च होने पर शंका व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि दो महीने में इस राशि को पूरा खर्च कर पाना कैसे संभव होगा। वहीं शासन मार्च में शेष 50 फीसदी राशि भी भेजेगा। अगर समय से यह राशि मिली होती तो विद्यालय के विकास में इसका बेहतर प्रयोग होता।