फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations to implement one-time tax system on commercial vehicles.

UP: व्यावसायिक वाहनों पर एकमुश्त टैक्स व्यवस्था लागू करने की तैयारी, बार-बार जमा करने से मिलेगी मुक्ति

Fri, 04 Jul 2025 11:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jul 2025 11:32 AM IST
सार

यूपी कैबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया है अब इसे विधानमंडल में रखा जाएगा। इस नियम से बार-बार वाहन टैक्स जमा करने और जांच की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
 

विज्ञापन
UP: Preparations to implement one-time tax system on commercial vehicles.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सभी व्यावसायिक वाहनों पर एकमुश्त टैक्स जमा करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे वाहन मालिकों को बार-बार टैक्स जमा नहीं करना पड़ेगा। साथ ही परिवहन विभाग को टैक्स जमा करने के लिए वाहनों की जांच भी नहीं करनी होगी।

विज्ञापन


इस आशय के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया गया है। अब यह प्रस्ताव विधानमंडल में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद प्रस्ताव को लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 के धारा चार में गैर-परिवहन एवं परिवहन दोनों प्रकार के वाहनों पर टैक्स वसूला जाता है। इसमें एकमुश्त के साथ ही मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक टैक्स लगाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटखोरी का बड़ा खतरा, समस्या से निपटने में जुटा FSDA, स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नीलामी में खरीदें एलडीए की संपत्तियां, एक महीने चलेगा पंजीकरण... ई नीलामी आठ अगस्त से


विभागीय समीक्षा में पाया गया कि करीब 60 फीसदी वाहन स्वामी एक बार ही टैक्स जमा कर देते हैं, जबकि 40 फीसदी अलग-अलग समय पर टैक्स जमा करते हैं। ऐसे में टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग को वाहनों की जांच करनी पड़ती है।

अब दो पहिया, तीन पहिया, मोटर कैब, चार पहिया, मैक्सी कैब एवं 7500 किलोभार वाले माल वाहनों एवं जेसीबी सहित अन्य वाहनों पर एकमुश्त टैक्स लिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे परिवहन विभाग को एक साथ ही राजस्व मिलेगा और उसे बार-बार टैक्स जमा कराने के लिए वाहनों की जांच नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed