फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations to change the name of Sultanpur to Kush Bhawanpur, will be known after Kush, son of Shri Ram

धार्मिक एजेंडा : यूपी के जिला सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर करने की तैयारी, योगी कैबिनेट करेगी फैसला

Fri, 27 Aug 2021 09:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Aug 2021 09:00 AM IST
सार

राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी।

विज्ञापन
UP: Preparations to change the name of Sultanpur to Kush Bhawanpur, will be known after Kush, son of Shri Ram
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। प्रदेश सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी।

विज्ञापन


सुल्तानपुर के लोग लंबे समय से जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की मांग करते रहे हैं। लंभुआ (सुल्तानपुर) के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। इस बीच सुल्तानपुर के डीएम व अयोध्या के मंडलायुक्त ने गजेटियर में सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास का हवाला देते हुए जिले का नाम कुश भवनपुर करने की सिफारिश शासन व राजस्व परिषद को भेजी थी। 

विज्ञापन

अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवबंद, गाजीपुर, मिर्जापुर, बस्ती का नाम भी बदलने की मांग

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। सुल्तानपुर जिले का नाम कुश भवनपुर करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेज दिया गया है। वहीं, अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवबंद, गाजीपुर, मिर्जापुर, बस्ती का नाम भी बदलने की मांग की जा रही है।

सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव में कहा गया है कि  त्रेता युग में भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी कुश भवनपुर हुआ करती थी। महराज कुश के आगे की पीढ़ियों ने द्वापर तक यहां राज किया और कौरव सेना की ओर से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बाद में कुश भवनपुर को सुल्तानपुर कहा जाने लगा। दोनों ही स्तर से जनभावनाओं व ऐतिहासिक तथ्यों के मददेनजर जिले का नाम बदलने की सिफारिश की गई है। 

चुनाव से पहले कई भाजपा नेता व भाजपा नेताओं के नेतृत्व वाली जिला पंचायतों ने जिलों व शहरों के नाम बदलने की मांग तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने, अलीगढ़ जिला पंचायत अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर मयन नगरी करने का प्रस्ताव पास कर चुकी है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी संभल का नाम बदलने की वकालत करती रही हैं। संभल का नाम पृथ्वीराज नगर या कल्कि नगर करने की मांग हो रही है। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव गाजीपुर जिले का नाम बदलकर गाधिपुरी करने का मांगपत्र उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंप चुके हैं। सहारनपुर के देवबंद से भाजपा विधायक बृजेश सिंह देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग कर रहे हैं। शाहजहांपुर के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस खुदागंज ब्लॉक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की वकालत करते रहे हैं। वहीं बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर व मिर्जापुर का नाम बदलकर विंध्यधाम करने की मांग होती रही है।

कई जिले व रेलवे स्टेशनों के नाम बदल चुकी सरकार

प्रदेश व केंद्र सरकार पहले भी जिलों, शहरों व प्रतिष्ठित स्थानों का नाम बदलती रही है। योगी सरकार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया था। इसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी व प्रयागराज घाट का नाम प्रयागराज संगम किया जा चुका है। प्रदेश सरकार झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेज चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed