फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations for the completion of the elections for the President of the District and Panchayat Panchayat after June 15, by July 10

यूपी : जिपं व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव 15 जून के बाद, 10 जुलाई तक संपन्न कराने की तैयारी 

Tue, 25 May 2021 10:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 May 2021 10:57 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि यदि कोरोना कर्फ्यू 31 मई के बाद आगे नहीं बढ़ाया गया तो चुनाव प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह से भी शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
UP: Preparations for the completion of the elections for the President of the District and Panchayat Panchayat after June 15, by July 10
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 15 जून के बाद कराए जाएंगे। 10 जुलाई तक दोनों चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है। सरकार ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 जून से 10 जुलाई के बीच इन दोनों चुनाव को कराने की योजना बनाई है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि यदि कोरोना कर्फ्यू 31 मई के बाद आगे नहीं बढ़ाया गया तो चुनाव प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह से भी शुरू की जा सकती है। 

विज्ञापन


जल्द चुनाव के पक्ष में राजनीतिक दल 
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सहित विपक्षी दलों को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करनी है। इस चुनाव में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्षों की बड़ी भूमिका होगी। लिहाजा सभी दल इनके चुनाव जल्द कराने के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


50 जिला पंचायतों में अपना बोर्ड बनाने की तैयारी में भाजपा 
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद भाजपा ने प्रदेश की 50 जिला पंचायतों में अपना बोर्ड बनाने की रणनीति बनाई है। पार्टी के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार, प्रदेश सरकार के मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ प्रभार वाले जिलों में निर्दलीय सदस्यों से संपर्क कर उन्हें भाजपा में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी जहां आवश्यकता होगी वहां पर प्रभावशाली निर्दलीय को भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उम्मीद है कि 50 जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed