फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations are being made to apply 25 lakh doses of vaccine daily in July, now four lakh are being administered daily

यूपी : जुलाई में रोजाना 25 लाख डोज वैक्सीन लगाने की तैयारी, अभी प्रतिदिन लग रही चार लाख

Mon, 07 Jun 2021 10:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 10:41 PM IST
सार

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जून में 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इस समय 4 लाख वैक्सीन रोज लग रही हैं।

विज्ञापन
UP: Preparations are being made to apply 25 lakh doses of vaccine daily in July, now four lakh are being administered daily
कोरोना वैक्सीन

विस्तार

जुलाई में रोजाना 25 लाख डोज वैक्सीन लगाने की तैयारी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सोमवार को की वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, नगर विकास विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमण की अद्यतन स्थिति, वैक्सीनेशन की प्रगति आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जून में 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इस समय 4 लाख वैक्सीन रोज लग रही हैं।

विज्ञापन


इसी तरह जुलाई में पूरे देश में 1 करोड़ वैक्सीन प्रतिदिन लगाने का लक्ष्य है। इसके अनुसार प्रदेश का प्रतिदिन का लक्ष्य करीब 20 लाख डोज लगाने का होगा। लेकिन जिलाधिकारी 25 लाख डोज प्रतिदिन लगाने की कार्ययोजना बनाएं। अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि डेली वैक्सीनेशन की संख्या के साथ-साथ कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को भी बढ़ाने की जरूरत है। प्रत्येक पॉजिटिव केस पर कम से कम 25 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराकर टेस्टिंग कराई जाए। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि 416 में से 72 प्लांट लगाए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्लांट 31 जुलाई तक स्थापित कराकर संचालित कर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed