फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparation to give incentive allowance to field level front line workers, after increasing the sensitivity of the third wave, the idea of starting at a higher level

यूपी : फील्ड लेवल फ्रंट लाइन वर्कर को प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी, तीसरी लहर की संवेदनशीलता बढ़ने के बाद उच्च स्तर पर विचार शुरू

Thu, 30 Dec 2021 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Dec 2021 01:07 AM IST
सार

कई विभागों के फील्ड कर्मियों ने दिन-रात एक कर काम किया। बड़ी संख्या में कर्मियों को जान गंवानी पड़ी। कोविड की तीसरी लहर और ओमिक्रान वैरिएंट की बढ़ती संवेदनशीलता के मद्देनजर इन कर्मियों की भूमिका फिर अहम हो गई है।

विज्ञापन
UP: Preparation to give incentive allowance to field level front line workers, after increasing the sensitivity of the third wave, the idea of starting at a higher level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले कोविड महामारी के जोखिम भरे दौर में अपने जान की परवाह छोड़कर आम लोगों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट व अन्य तमाम तरह से सहयोग करने वाले फील्ड लेवल फ्रंट लाइन वर्कर के लिए प्रोत्साहन राशि का एलान कर सकती है। उच्च स्तर पर इस संबंध में गंभीरता पूर्वक विचार हो रहा है। हालांकि अभी इस संबंध में निर्णय होना बाकी है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड काल में महामारी के दौरान लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर लौटे थे। समूह में आने की वजह से सभी के रजिस्ट्रेशन, क्वारंटीन सेंटर में रुकने की व्यवस्था, वहां जांच, इलाज, भोजन का प्रबंध व क्वारंटीन अवधि बीतने के बाद उनके घरों को पहुंचाने का काम किया जाना था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड सर्विलांस, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग तथा कोविड मरीजों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने से लेकर निगरानी का काम किया जाना था। ये सभी काम बहुत अच्छी तरह से संपन्न हुए, जिसकी देश-दुनिया में तारीफ  हुई। 35 लाख कर्मियों की स्किल मैपिंग की गई, जिससे आपदा के दौरान रोजगार की व्यवस्था में सहयोग मिला। इसमें फील्ड कर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
विज्ञापन


अधिकरी ने बताया कि इसमें राजस्व, प्रशासन, पंचायती राज, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, ग्राम विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के फील्ड कर्मियों ने दिन-रात एक कर काम किया। बड़ी संख्या में कर्मियों को जान गंवानी पड़ी। कोविड की तीसरी लहर और ओमिक्रान वैरिएंट की बढ़ती संवेदनशीलता के मद्देनजर इन कर्मियों की भूमिका फिर अहम हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कोविड काल में बिना छुट्टी व साप्ताहिक अवकाश दिन-रात काम करने वाले कर्मी प्रोत्साहन राशि की मांग करते रहे हैं। सरकार इन कर्मियों का उत्साह बनाए रखने के लिए इस मांग पर विचार कर रही है। हालांकि इसका क्या स्वरूप हो व कितनी राशि हो इस पर निर्णय बाकी है। इस प्रस्ताव के दायरे में लाखों की संख्या में कर्मी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed