फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparation of diesel recovery from 110 personnel including 17 RM in roadways

यूपी : रोडवेज में 17 आरएम समेत 110 कर्मियों से डीजल रिकवरी की तैयारी

Fri, 26 Feb 2021 04:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नरेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नरेश शर्मा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Preparation of diesel recovery from 110 personnel including 17 RM in roadways
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने 110 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजल रिकवरी का नोटिस जारी किया है। इनमें 17 परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सेवा प्रबंधक, डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व वर्कशॉप के फोरमैन और स्टेशन इंचार्ज तक शामिल हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी को वेतन से डीजल कीमत की रिकवरी का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने यह कार्रवाई एक टीम के जरिए 24 सितंबर 2018 से 23 फरवरी 2019 तक डीजल खपत का ऑडिट कराने के बाद आई रिपोर्ट पर की है। टीम ने एक-एक परिक्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से आए डीजल और खपत का ऑडिट करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। ऑडिट रिपोर्ट के दायरे में सभी 20 परिक्षेत्रों में से 17 परिक्षेत्र आए हैं। वहीं, नोटिस पाने वाले अफसरों व कर्मियों का आरोप है कि ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा किए बिना कार्रवाई की गई है और ऑडिट में तय मानकों का पालन नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


लखनऊ में सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फंसे
ऑडिट के बाद लखनऊ परिक्षेत्र के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फंस गए हैं। इनमें वर्तमान एवं पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भी शामिल हैं। कैसरबाग डिपो के पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा पहले ही डीजल घोटाले में निलंबित हो चुके हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख अफसरों पर भी गाज
परिवहन निगम ने जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें मुख्य रूप से गोरखपुर के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक व वर्तमान में प्रधान प्रबंधक डीवी सिंह, गोरखपुर के पूर्व सेवा प्रबंधक संतोष कुमार वर्तमान में वाराणसी सेवा प्रबंधक, वाराणसी के पूर्व व गोरखपुर के वर्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी, आजमगढ़ के पूर्व व वर्तमान में क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय, मेरठ के पूर्व व वर्तमान में सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस, सेवा प्रबंधक सत्य नरायन, प्रयागराज के कुंभ मेला के स्पेशल सेवा प्रबंधक एसपी सिंह मुख्य हैं।

पहले सम्मान, फिर नोटिस
प्रयागराज कुंभ मेला के लिए स्पेशल सेवा प्रबंधक के रूप में करीब छह माह तैनात रहे सेवा प्रबंधक एसपी सिंह को बेहतर कार्य के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। उन्हें मेला प्राधिकरण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। लेकिन अब उन्हें डीजल के अपव्यय पर नोटिस जारी किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा
लखनऊ परिक्षेत्र के रायबरेली में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रहे कैलाश राम जो मुख्यालय में संबद्ध हैं। सबसे पहले डिपो में डीजल की गड़बड़ी पर इनके कार्यकाल का ऑडिट कराया गया था। ऑडिट में आरोप सही मिलने पर तत्कालीन प्रबंध निदेशक राजशेखर के निर्देश पर सभी परिक्षेत्रों में ऑडिट कराया गया तो यह गड़बड़ी सामने आई।

इन्हें सर्वाधिक रिकवरी का नोटिस
संतोष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक  व डीवी सिंह प्रधान प्रबंधक मुख्यालय को 98.00 लाख का रिकवरी नोटिस दिया गया है। इसी तरह एसपी सिंह प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान कानपुर को 58.18 लाख, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस और सेवा प्रबंधक सत्य नरायन को 28.00 लाख और देवीपाटन के सेवा प्रबंधक रमेश कुमार व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा को 8 लाख का नोटिस दिया गया है।


ऑडिट रिपोर्ट पर नोटिस
डीजल की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन स्तर से क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदि को रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इसमें 17 क्षेत्रीय प्रबंधक व 17 सेवा प्रबंधक शामिल हैं।  
- एमवी नाटू, महाप्रबंधक (वित्त), रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed