फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Power strike in the state, control rooms set up to deal with the crisis; Helpline numbers issued

यूपी: प्रदेश में बिजली हड़ताल, संकट से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Mon, 26 May 2025 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 09:28 PM IST
सार

29 मई से बिजली कर्मचारियों के होने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं की मदद के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। जहां पर उपभोक्ता फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Power strike in the state, control rooms set up to deal with the crisis; Helpline numbers issued
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजलीकर्मियों के 29 मई से प्रस्तावित बेमियादी कार्य बहिष्कार को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जोनल मुख्य अभियंता कार्यालयों में कंट्रोल रूम खोला है। निगम ने सोमवार को बरेली, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, देवीपाटन व लखनऊ में खोले गए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं। ये 24 घंटे कार्य करेंगे। इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज कराकर निदान पा सकेंगे। कंट्रोल रूम में कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

जोन    कंट्रोल रूम का नंबर
लखनऊ लेसा सिस गोमती 8004944663, 9450099905
लखनऊ लेसा ट्रांस गोमती 9682273163, 9044527832
बरेली 8004912103
सीतापुर    6393972047
रायबरेली  9161919190, 9415901891
अयोध्या 7518133232, 9415902000


प्रदर्शन में शामिल चार संविदा कर्मी बर्खास्त
मध्यांचल निगम ने कार्य बहिष्कार व छंटनी के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मियों को बर्खास्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार को बरेली के चार संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गईं। यह सभी संविदा यूनियन के नेता थे। प्रबंधन ने बताया कि लखनऊ में प्रदर्शन करने वालों के वीडियो से एजेंसी के जरिये पहचान कराकर सूची बनाई जा रही है। जैसे-जैसे पहचान हो रही है संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed