फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Posters put up across the city ahead of Rahul Gandhi's arrival in Amethi today, targeting MP KL Sharma

यूपी: राहुल गांधी के आज अमेठी पहुंचने से पहले पूरे शहर में लगे पोस्टर, सांसद केएल शर्मा को बनाया गया निशाना

Wed, 20 May 2026 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 May 2026 07:25 AM IST
सार

Rahul Amethi visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। उनके अमेठी पहुंचने से पहले शहर में विवादित पोस्टर लगा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Posters put up across the city ahead of Rahul Gandhi's arrival in Amethi today, targeting MP KL Sharma
राहुल गांधी के आने के पहले लगे ये पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस और स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


पोस्टरों पर मुख्य रूप से लिखा गया है— “दो साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?” इसके जरिए सांसद बनने के बाद उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा गया है। एक पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सांसद निधि से केवल एक स्कूल बस दी गई, वह भी एक कांग्रेस नेता के निजी विद्यालय को आवंटित कर दी गई। इसके अलावा, एक एंबुलेंस को भी किसी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में सेवा में लगाए जाने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कुछ अन्य पोस्टरों में वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल की तुलना पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के पांच वर्ष के कार्यकाल से की गई है। इसमें पूर्व भाजपा सांसद के समय हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए मौजूदा सांसद की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पोस्टर अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल समेत कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। राहुल गांधी के आगमन से ठीक पहले हुई इस पोस्टरबाजी ने जिले में सियासी हलचल को पूरी तरह तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed