{"_id":"699fafaa391ca64b8900509a","slug":"up-polytechnic-institutes-to-begin-teaching-ai-and-data-science-starting-with-45-institutions-in-collaborati-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पॉलीटेक्निक संस्थानों में शुरू होगी एआई-डाटा साइंस की पढ़ाई, टाटा के सहयोग से 45 संस्थानों से शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पॉलीटेक्निक संस्थानों में शुरू होगी एआई-डाटा साइंस की पढ़ाई, टाटा के सहयोग से 45 संस्थानों से शुरूआत
Thu, 26 Feb 2026 07:57 AM IST
रोहित मिश्र
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:57 AM IST
सार
Polytechnic Institute of UP:यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टाटा कंपनी सहयोग देगी।
विज्ञापन
एआई के बारे में पॉलिटेक्निक संस्थानों में दी जाएगी जानकारी।
- फोटो : एआई
विस्तार
प्रदेश में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को अपग्रेड करने के साथ ही छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक की पढ़ाई कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत प्राविधिक शिक्षा विभाग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सहयोग से पाठ्यक्रम अपडेट करवा रहा है ताकि नए सत्र से छात्रों को एआई और डेटा साइंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों की पढ़ाई कराई जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश के 45 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जा रहा है। टाटा यहां पर इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी मशीनों की स्थापना के साथ ही इसके लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रहा है। संस्थानों में इन क्षेत्रों से संबंधित अत्याधुनिक लैब भी तैयार की जाएगी ताकि युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा सके। साथ ही महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे की पहल पर नए सत्र 2026-27 से पॉलीटेक्निक के पाठ्यक्रम को अपडेट करने की भी तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें नए सत्र से छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिसिस की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे यहां के युवा इस क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे। इसके लिए हाल ही में पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्यों व विषय विशेषज्ञों ने एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ ही शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से अपग्रेड करने का सुझाव दिया है। जल्द ही एकेटीयू के विशेष विशेषज्ञों के साथ बैठक कर पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा और नए सत्र से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन