फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Policemen posted in a district for three years will be transferred

यूपी: तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, पिछले चुनाव में ड्यूटी करने वाले भी हटेंगे

Sun, 24 Sep 2023 05:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2023 05:18 PM IST
सार

 बीते तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला आगामी 30 सितंबर तक किया जायेगा। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक से उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP: Policemen posted in a district for three years will be transferred
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीते तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला आगामी 30 सितंबर तक किया जायेगा। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक से उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समस्त एडीजी जोन और पुलिस आयुक्तों से ऐसे पुलिसकर्मियों का तबादला करके सूची डीजीपी मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन


एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने समस्त एडीजी जोन व पुलिस आयुक्तों को भेजे पत्र में कहा कि निर्वाचन कार्य में लगा कोई भी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक यदि अपने गृह जनपद में तैनात हो, तो उसका तबादला कर दिया जाये। जो निरीक्षक एवं उप निरीक्षक 31 मई 2024 तक विगत चार वर्षों में तीन वर्ष एक जिले में तैनाती रहा है, उसको दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जाये। साथ ही, 31 मई 2022 से पूर्व उस विधानसभा क्षेत्र में हुए सामान्य अथवा उपचुनाव में नियुक्त रहे हैं या लगातार नियुक्त हैं, उनका भी दूसरे जिलों में भेजा जाये।
विज्ञापन


 ऐसे निरीक्षक एवं उप निरीक्षक जिनकी 31 मई 2024 को सेवानिवृत्ति में केवल छह माह शेष है, वह स्क्रीनिंग के दायरे में नहीं आएंगे। उनकी चुनाव में ड्यूटी भी नहीं लगेगी। यदि किसी पुलिसकर्मी को विगत चुनावों में शिकायत के आधार पर हटाया गया है अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है, उनको भी चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई विशिष्ट शिकायत या किसी राजनीतिक दल के प्रति पूर्वाग्रह या पक्षपात की शिकायत है, तो उसका दूसरी जगह तबादला किया जायेगा। यदि प्रकरण गंभीर है तो उसके बारे में मुख्यालय को जानकारी देनी होगी। कोई भी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक जो जिला पुलिस के कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है, उसके बारे में कारण सहित प्रस्ताव मुख्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed