{"_id":"5d8cddec8ebc3e016c139e23","slug":"up-police-will-protect-couples-who-wants-to-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी से शादी करना होगा बेहद आसान, यूपी पुलिस देगी सुरक्षा, हेल्प लाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मर्जी से शादी करना होगा बेहद आसान, यूपी पुलिस देगी सुरक्षा, हेल्प लाइन नंबर जारी
Thu, 26 Sep 2019 11:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर गोंडा जनपद में अपनी इच्छा से अंतरजातीय या सजातीय विवाह करने वाले युगलों की सुरक्षा के लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि अपनी इच्छा से अंतरजातीय, अंतर्धर्मीय या सजातीय विवाह करने वाले युगलों की सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसे युगल जिन्होंने स्वेच्छा से अंतरजातीय या सजातीय विवाह किया हो और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता हो तो वे कंट्रोल रूम के नंबर 9454417463 व 05262230383 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे युगलों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है। सूचना मिलते ही ऐसे लोगों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इस संबन्ध में पुलिस अधीक्षक नैयर ने लिखित रूप से सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, मीडिया सेल तथा आरआई रेडियो को निर्देश जारी कर दिए हैं।