{"_id":"6524a47eda6f9889bc011464","slug":"up-police-will-get-4g-cug-sim-will-also-get-high-speed-internet-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:पुलिस को मिलेंगे 4जी सीयूजी सिम, मिलेगा तेज स्पीड का इंटरनेट, ट्राई ने कहा पुलिस के फोन को प्राथमिकता दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:पुलिस को मिलेंगे 4जी सीयूजी सिम, मिलेगा तेज स्पीड का इंटरनेट, ट्राई ने कहा पुलिस के फोन को प्राथमिकता दें
Tue, 10 Oct 2023 06:41 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:41 AM IST
सार
इस बारे में डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों ने भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) को निर्देश दिए है। 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को अधिक और तेज स्पीड का मोबाइल डाटा भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस के सीयूजी नंबर को प्राथमिकता देंगी टेलीकॉम कंपनियां। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस में इस्तेमाल होने वाले सीयूजी नंबर के सिम जल्द बदले जाएंगे। कार्मिकों को 3जी सिम की जगह 4जी सिम देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बारे में डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों ने भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) को निर्देश दिए है। 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को अधिक और तेज स्पीड का मोबाइल डाटा भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई साल से पुलिसकर्मी 3जी सिम से काम चला रहे हैं। इससे कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 4जी सिम के जरिये इस समस्या को दूर किया जा सकेगा। ट्राई की गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पुलिस के सीयूजी से होने वाली कॉल को प्राथमिकता देनी होगी।
विज्ञापन
इसे ऐसे समझें, अगर किसी जगह बड़ी घटना होने पर आमजन के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है तो वहां मौजूद बीटीएस अधिक कॉल करने की वजह से जाम हो जाता है। ट्राई ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के सीयूजी सिम से होने वाली कॉल को प्राथमिकता दे, जिससे इमरजेंसी सेवाओं में देरी न हो।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश
सेना और पुलिस के लिए जल्द ही अलग बैंडविथ होगी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 800 से 850 बैंडविथ फ्रीक्वेंसी पर केवल सेना और पुलिस का संचार काम करेगा।