फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police tweet about Viral messages of mask checking campaign will run for 30 days in all districts of up

मास्क चेकिंग अभियान के वायरल मैसेज को यूपी पुलिस ने बताया फर्जी, कहा-भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें

Fri, 26 Feb 2021 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
up police tweet about Viral messages of mask checking campaign will run for 30 days in all districts of up
वायरल मैसेज को यूपी पुलिस ने बताया फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग अभियान का मैसेज तेजी से वायरल हुआ। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट को फर्जी बताया और कहा कि ऐसा कोई अभियान यूपी पुलिस द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल हुआ। इस पोस्टर पर लिखा था कि 'कल (26 फरवरी) प्रातः 9 बजे से यूपी के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग का 30 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। सभी शहर और ग्रामवासी मास्क का प्रयोग करें और चालान की कार्रवाई से बचें, साथ ही 10 घंटे की अस्थायी कारावास ( जेल) सजा से भी बचें। वायरल पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। यह मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस वायरल मैसेज पर सफाई दी। यूपी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग का 30 दिन का ऐसा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है, और न ही ऐसी कोई सूचना प्रसारित की गई है। अतः ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, जो भी इस प्रकार की भ्रामकता फैलाएगा, उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed