{"_id":"6069cc1c8ebc3e8d38235562","slug":"up-police-to-leave-mukhtar-today-additional-chief-secretary-of-punjab-asked-to-arrange-mukhtar-s-jail-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार को लेने आज रवाना होगी यूपी पुलिस, पंजाब के अपर मुख्य सचिव ने मुख्तार के जेल ट्रांसफर का बंदोबस्त करने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार को लेने आज रवाना होगी यूपी पुलिस, पंजाब के अपर मुख्य सचिव ने मुख्तार के जेल ट्रांसफर का बंदोबस्त करने के लिए कहा
Mon, 05 Apr 2021 01:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय के आदेश पर माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने के लिए बांदा पुलिस सोमवार को पंजाब रवाना होगी। मुख्तार पंजाब के रोपड़ जेल में बंद है। उसे बांदा जेल में स्थानांतरित करने का आदेश उच्चतम न्यायालय ने दिया है। इस संबंध में पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा है।
पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को लिखे पत्र में कहा है कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार 8 अप्रैल से पहले मुख्तार अंसारी को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने इसके लिए उचित प्रबंध करने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्तार अंसारी की सेहत को लेकर भी अपने पत्र में जिक्र किया है और कहा है कि शिफ्टिंग के दौरान मुख्तार अंसारी की मौजूदा स्वास्थ की स्थिति का भी ध्यान रखा जाए।
उधर, चित्रकूट धाम के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने मीडिया को बताया कि मुख्तार को पंजाब से लाने के लिए बांदा पुलिस सोमवार को रवाना होगी। उन्होंने कहा कि बांदा जेल में मुख्तार को लाने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग बांदा के जेल में बंद हैं उनपर भी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही जो लोग जेल में अब दाखिल किए जाएंगे उनकी भी पूरी पड़ताल की जाएगी और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बांदा के अलावा आसपास के भी जो जिले हैं जैसे चित्रकूट और हमीरपुर में यदि कोई बाहर से आकर रुक रहा है तो उसपर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही किराए पर रहने वालों का भी सत्यापन इन जिलों में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल की अंदर की सुरक्षा के लिए जेल अधीक्षक अगर कोई मांग करते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जेल के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल में तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि जेल में आने जाने वाले हर शख्स पर निगरानी के लिए अलग से रजिस्टर रखा जाएगा।