{"_id":"5f4528138ebc3e3cea202b1c","slug":"up-police-to-keep-eye-on-social-media-during-festivals-any-objectionable-post-not-to-be-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी यूपी पुलिस, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी यूपी पुलिस, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी एफआईआर
Tue, 25 Aug 2020 08:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 25 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेगी और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में डीजीपी ने मंगलवार को अपने मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल को निर्देश जारी किए हैं। मीडिया सेल के अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारों में जाति व धर्म विशेष को लेकर काफी संख्या में आपत्तिजनक मैसेज व पोस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में मुहर्रम व गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जैसे त्यौहार हैं। इसे लेकर कोई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करे और अफवाह न फैलाए, इसके लिए पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय के प्रवक्ता अभय त्रिपाठी के मुताबिक इस महीने अब तक डेढ़ सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। लगभग 45 लोगों की आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कराई जा चुकी है।