यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: वाराणसी की बनारसी साड़ी और मलिहाबादी लंगड़ा आम पर पूछे सवाल, ऐसा रहा परीक्षा पैटर्न
UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन के दो साल बाद कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन के दो साल बाद कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा आयोजित की। राजधानी के 47 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के लिए 20 हजार 36 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11 हजार 981 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 8 हजार 55 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक समान, खाने का सामान, ज्वेलरी, घड़ी व अन्य वस्तुएं साथ में ले जाने पर प्रतिबद्ध था।
राजधानी में परीक्षा देने पहुंचे प्रतापगढ़ निवासी शिवम आदित्य ने बताया कि साल 2023 में कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए लेकिन, विभाग की ढिलाई की वजह से दो साल बाद परीक्षा हो सकी। परीक्षा में इंटरमीडिएट के साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, पीजीडीसीए, सीसीसी, ओ लेवल व अन्य तकनीक कोर्स करने वाले अभ्यर्थी योग्य थे।
आशंका...इसलिए अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया था कि अगर किसी भी अभ्यर्थी के आवेदन में कोई भी प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा से भी बाहर कर दिया जाएगा। एक्सपर्ट के मुताबिक आशंका है कि परीक्षा में आवेदन करने वाले तमाम लोगों ने कुछ गलत दस्तावेज लगाए थे। इसलिए शामिल नहीं हुए। इसमें ट्रिपल सी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग व पीजीडीसी व अन्य तकनीकी कोर्स के प्रमाण पत्र हो सकते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करा रहे अभिनव पाठक ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों के अनुपस्थिति होना चिंताजनक है।
वाराणसी की बनारसी साड़ी व मलिहाबादी लंगड़ा आम पर पूछे गए सवाल
चंदौली से परीक्षा देने पहुंचे संदीप यादव ने बताया कि दो घंटे की प्रतियोगी परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय सवालों का जवाब देना था। परीक्षा में लखनऊ महिलाबाद के प्रसिद्ध आम का जिक्र हुआ। सवाल था कि लंगड़ा कौन से फल का किस्म है। इसके अलावा वाराणसी की बनारसी साड़ी पर भी सवाल पूछे गए।
संविधान, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर व पारिवारिक रिश्तों पर सवाल
कानपुर की गीतांजलि ने बताया कि पुलिस भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे गए। पिछली परीक्षा में नंबरिंग से जुड़े सवाल ज्यादा थे लेकिन, इस बार ऐसे प्रश्नों की संख्या कम थी। परीक्षा में संविधान, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर के पार्ट व इसके कार्य, पारिवारिक रिश्ते सहित अन्य विषयों से सवाल किए गए।