{"_id":"65799a866fff84edf809d43b","slug":"up-police-players-will-be-recruited-on-546-posts-of-constable-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस: आरक्षी के 546 पदों पर होगी खिलाड़ियों की भर्ती, 350 पुरुष और 196 महिलाओं के लिए मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस: आरक्षी के 546 पदों पर होगी खिलाड़ियों की भर्ती, 350 पुरुष और 196 महिलाओं के लिए मौका
Wed, 13 Dec 2023 05:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:23 PM IST
सार
भर्ती बोर्ड के अपर सचिव के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 14 दिसंबर को शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया आगामी एक जनवरी तक जारी रहेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक जनवरी निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और आरक्षी पीएसी के 546 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 और पीएसी के 174 पदों पर 350 पुरुष खिलाड़ी व 196 महिला खिलाड़ियों को भर्ती किया जाएगा। बता दें कि पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अपर सचिव के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 14 दिसंबर को शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया आगामी एक जनवरी तक जारी रहेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक जनवरी निर्धारित की गयी है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जनवरी के बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क को वापस नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी केवल एक आवेदन ही कर सकता है। उससे अधिक आवेदन करने वालों को आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना आवश्यक है। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के आधार पर भर्ती किया जाता है हालांकि वह न्यूनतम शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं करता है तो उसे इस शर्त के साथ भर्ती किया जाएगा कि वह पांच साल के भीतर शैक्षिक अर्हता को पूरा कर लेगा। इसमें असफल रहने पर उसे सेवामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये अर्हता होगी जरूरी
अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय ओलंपिक संघ एवं उससे संबद्धता प्राप्त खेल परिसंघों द्वारा आयोजित सीनियर एवं जूनियर प्रतियोगिताओं अथवा अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिताओं अथवा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भर्ती वर्ष के विगत दो वर्षों में पदक अर्जित किया हो या प्रतिभाग किया हो। अभ्यर्थी ने एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 22 वर्ष से अधिक आयु का न हो। कुशल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष परिस्थितियों में डीजीपी द्वारा आरक्षी पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट प्रदान की गयी है। जिसके अनुसार न्यूनतम 16 वर्ष की आयु प्राप्त अभ्यर्थी, जिसका जन्म एक जुलाई 2007 तक हुआ हो, वह भर्ती के लिए पात्र होगा।
विज्ञापन
इन खेल विधाओं में होगी भर्ती
वाटर स्पोर्ट्स, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, फुटबाल, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री, हॉकी, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, बुशू, जूडो, बाक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, ताईक्वांडो, शूटिंग, साइक्लिंग, कुश्ती, कराटे, फेसिंग और खो-खो।