{"_id":"5eec714c8ebc3e42d162c2a3","slug":"up-police-issued-list-of-chinese-app-to-remove-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने 52 चीनी मोबाइल एप का किया बहिष्कार, लिस्ट जारी कर अनइंस्टॉल करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ने 52 चीनी मोबाइल एप का किया बहिष्कार, लिस्ट जारी कर अनइंस्टॉल करने का दिया निर्देश
Fri, 19 Jun 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जवानों की भारत-चीन सीमा पर निर्ममता से हत्या किए जाने का पूरे देश में विरोध हो रहा है। लोग चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने 52 चीनी मोबाइल एप को फोन से हटाने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी जारी की गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने लिस्ट जारी कर कहा है कि ये चीनी एप्स हैं जिनसे प्रयोग से डेटा चोरी हो सकता है। बता दें कि इसके पहले गृहमंत्रालय ने भी इन 52 एप्स का इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी। आईजी एसटीएफ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि अपने व अपने परिजनों के मोबाइल से चाइनीज एप्स को तत्काल प्रभाव से हटा दें।
विज्ञापन
इस निर्देश के बाद टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट समेत 52 चाइनीज एप मोबाइल से हटाए जाएंगे। दरअसल, जवानों की शहादत के बाद जनता का चीन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है और लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, ये भी एक सच है कि भारत जितना निर्यात चीन से करता है उससे चार गुना ज्यादा निर्यात चीन भारत को करता है। भारत के कुछ क्षेत्रों पर तो चीन का आधे से ज्यादा कब्जा है।
विज्ञापन