{"_id":"5fcd309b8ebc3ecf715cb2e4","slug":"up-police-instructed-not-to-be-strict-during-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया कल भारत बंद का आह्वान, यूपी पुलिस को सख्ती न बरतने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया कल भारत बंद का आह्वान, यूपी पुलिस को सख्ती न बरतने की हिदायत
Mon, 07 Dec 2020 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर पुलिस अफसरों को किसानों के साथ सख्ती न बरतने की हिदायत दी गई है। उनसे कहा गया है कि कहीं भी किसानों के साथ संघर्ष की नौबत न आने पाए। डीजीपी मुख्यालय स्तर से दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व आसपास के जिलों के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों से भी किसान यूपी होते हुए दिल्ली कूच कर सकते हैं। ऐसे में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड की सीमा वाले जिलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष चौकसी के साथ-साथ खुफिया तंत्र को और मजबूत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
किसानों और केंद्र के बीच शनिवार को चली पांचवें दौर की लंबी बैठक के बेनतीजा रहने के बाद रविवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों में रोष के साथ जोश बढ़ा हुआ दिखा। बॉर्डर पर दिनभर किसान नेता भारत बंद को लेकर रणनीति करने में जुटे रहे, वहीं पंजाब से दिन भर विभिन्न लोगों का जत्था समर्थन के लिए पहुंचता रहा।
विज्ञापन
पंजाब से बाइक लेकर पहुंचे युवा
सिंघु बॉर्डर पर पंजाब से बाइक लेकर युवा भी प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए पहुंचे। पंजाब से पहुंचे युवा महंगी बाइकों से बॉर्डर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत किसानों का समर्थन जताया। युवाओं का कहना था कि किसान अपने हक के लिए मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।
गुजरात से भी पहुंचेंगे 250 बाइकर
आगामी दिनों में सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों का साथ देने के लिए गुजरात से भी करीब 250 बाइकर पहुंचेंगे। किसानों ने बताया कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से बाइकरों को बुलाकर प्रधानमंत्री तक आवाज पहुंचाना है।
दिल्ली के 360 गांव किसान आंदोलन के साथ
दिल्ली के सभी 360 गांव किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं। इन्होंने आठ दिसम्बर को भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की सबसे बड़ी खाप पंचायत पालम-360 ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। पालम-360 खाप के प्रधान किशनचंद सोलंकी ने कहा है कि देशभर के किसानों की एक ही बिरादरी है। इसलिए उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे किसानों की हर संभव मदद करने का निर्णय लिया है।