फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Gave Answer of Any Questions which is Being Raised in Unnao Assault Case

उन्नाव दुष्कर्म मामले में उठ रहे हैं ये सवाल, यूपी पुलिस ने कुछ इस तरह से दिए जवाब 

Mon, 29 Jul 2019 02:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 29 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
UP Police Gave Answer of Any Questions which is Being Raised in Unnao Assault Case
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को इसी ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार दुर्घटना के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ट्रक के मालिक, चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही गाड़ियों की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवा कर जांच की गई, जिसमें किसी साजिश जैसे बात नहीं दिखी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि अगर पीड़ित परिवार चाहेगा तो घटना की सीबीआई जांच के लिए सिफारिश करेंगे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक नंबर UP-71-AT-8300 का मालिक देवेंद्र किशोर पाल निवासी ललौली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police Gave Answer of Any Questions which is Being Raised in Unnao Assault Case
UP ADG - फोटो : ANI

वहीं ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल पुत्र सूरजपाल निवासी अट्टी समदपुर, ललौली जिला फतेहपुर व ट्रक क्लीनर मोहन श्रीवास पुत्र सरवण निवासी पैलानी जिला बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर आशीष कुमार पाल ने बताया है कि बांदा में उसने रात 12 से 1 बजे के बीच 28 हजार रुपए से मौरंग खरीद कर ट्रक में भरी। जिसे रायबरेली में 37 हजार रुपए में सुबह करीब 10 बजे बेच दिया। 

जब वह खाली ट्रक लेकर 28 जुलाई को रायबरेली से फतेहपुर लौट रहा था, तो दोपहर 1 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से हादसा हो गया दुर्घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे ड्राइवर संतुलन नहीं बन सका, और कार से टकरा गया।

वहीं, ट्रक मालिक देवेंद्र पाल ने पुलिस को बयान दिया है कि वह समय पर किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ था और बहुत बार फाइनेंसर उन्हें परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने ट्रक के सामने की साइड नंबर प्लेट पर कुछ ग्रीस पेंट कर दिया था।

UP Police Gave Answer of Any Questions which is Being Raised in Unnao Assault Case
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : ANI

इस बीच लखनऊ से एफएसएल फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रविकांत शर्मा और डॉ. प्रतिभा देर शाम रायबरेली पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि पीड़ित को दिल्ली में और उन्नाव जिले स्थित उनके गांव में करीब 9 सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं और वह वहां मौजूद भी हैं। यह लोग सुरक्षाकर्मियों को खुद साथ नहीं ले गए थे।

अभी पीड़ित पक्ष ने किसी तरह से कोई शिकायत नहीं की है। उनसे कहा गया है कि वह जल्द लिखित शिकायते दें। पूरे मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है और उसी के अनुसार हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed