फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police did a commendable job, constable saved the life of a bike rider by giving CPR.

यूपी: पुलिस ने किया तारीफ करने वाला काम, सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई एक बाइक सवार की जान

Mon, 21 Oct 2024 09:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Oct 2024 09:59 PM IST
सार

Constable gave CPR: आमतौर पर दूसरी वजहों से चर्चाओं में रहने वाली यूपी पुलिस ने इस बार तारीफ करने वाला काम किया है। यूपी पुलिस के एक सिपाही ने इस तरह से एक व्यक्ति की जान बचाई। 

 

विज्ञापन
UP: Police did a commendable job, constable saved the life of a bike rider by giving CPR.
यूपी पुलिस का सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में एक सिपाही ने एक युवक की जान अपनी सूझबूझ और दरियादिली से बचाई। हजरतगंज में मल्टीलेवल पार्किंग के पास बाइक से जा रहे अजय कुमार अचानक फिसल कर गिर पड़े। इससे वह दहशत में आ गए और सांसें थमने लगीं। यह देख पास में मौजूद उत्तरी चौकी में तैनात सिपाही सूरज वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत अजय को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। इससे अजय की हालत में सुधार हुआ।

विज्ञापन


घटना के समय पास में मौजूद एसीपी गंज व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। सिपाही सूरज, अजय को ऑटो से सिविल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने अजय का इलाज किया। अजय के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने सिपाही व अन्य पुलिसकर्मियों का आभार जताया है। सूरज ने बताया कि ट्रेनिंग में उन्हें सीपीआर के महत्व की जानकारी दी गई थी। अजय की हालत देखकर लगा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया। इस पर सूरज के इस कार्य की सभी सराहना करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed