फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police arrested personal secretaries of ministers Archana Tripathi, Sandeep Singh and OP Rajbhar

स्टिंग में फंसे तीनों निजी सचिव गिरफ्तार, जेल भेजे, आवास से मिले प्रॉपर्टी व बैंक के कई अहम दस्तावेज

Sat, 05 Jan 2019 11:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP Police arrested personal secretaries of ministers Archana Tripathi, Sandeep Singh and OP Rajbhar
निलंबित किए गए तीनों निजी सचिव
तबादले व ठेके दिलाने के नाम पर घूस मांगने में तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को एसआईटी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों के आवास से प्रॉपर्टी व बैंक से संबंधित अहम दस्तावेज मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप, खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी और शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष कुमार अवस्थी को सुबह गिरफ्तार कर एसआईटी हजरतगंज कोतवाली लेकर आई थी। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तीनों निजी सचिवों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 27 दिसंबर को सचिवालय प्रशासन के उपसचिव पंचम राम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एसआईटी प्रॉपर्टी के कागजात खंगाल रही है। बैंक के खातों व लॉकर के बारे में सोमवार को संबंधित बैंक के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।’
- सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed