फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Petrol will not be available at petrol pumps without helmet from September 1, DM himself will do special m

यूपी: एक सितंबर से बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम खुद करेंगे विशेष निगरानी

Wed, 27 Aug 2025 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Aug 2025 08:30 PM IST
सार

No helmet no fuel: यूपी में एक सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल'' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें पेट्रोप पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। 
 

विज्ञापन
UP: Petrol will not be available at petrol pumps without helmet from September 1, DM himself will do special m
पेट्रोल पंपों पर बगैर हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल'' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक साथ नागरिक सुरक्षा के इस प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


इस अवधि में पुलिस, राजस्व, जिला प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी प्रवर्तन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 129 दोपहिया चालक तथा पिलियन के लिए हेलमेट को अनिवार्य करती है, जबकि धारा 194 डी उल्लंघन पर दंड का प्रावधान करती है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि अभियान से दोपहिया वाहन स्वामी जल्द ही हेलमेट के साथ आने की आदत विकसित कर लेते हैं। इससे ईंधन बिक्री पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
विज्ञापन


उन्होंने तेल विपणन कंपनियों और सभी पेट्रोल पंप संचालकों से मांग की है कि वे इस प्रयास में सक्रिय सहयोग दें। खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से पेट्रोल पंप स्तर पर आवश्यक समन्वय, निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक, उद्योग और प्रशासन मिलकर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु व गंभीर चोटों को कम करने के ठोस कदम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed