फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Petrol pumps will open in mandis, shops will also be available to outsiders, Chief Minister approves many important proposals

यूपी : मंडियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप, बाहरियों को भी मिलेंगी दुकानें, मुख्यमंत्री ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

Wed, 29 Dec 2021 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Dec 2021 12:56 AM IST
सार

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए मंडियों की अप्रयुक्त भूमि पर पेट्रोलियम कंपनियों, सीएनजी कंपनियों को पेट्रोल पंप/सीएनजी पंप खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पहले चरण में 30 मंडियों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Petrol pumps will open in mandis, shops will also be available to outsiders, Chief Minister approves many important proposals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडियों की आय बढ़ाने व किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राज्य मंडी परिषद के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंडी परिषद बोर्ड की बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें मंडियों की आय बढ़ाने के लिए मंडियों की अप्रयुक्त भूमि पर पेट्रोलियम कंपनियों, सीएनजी कंपनियों को पेट्रोल पंप/सीएनजी पंप खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पहले चरण में 30 मंडियों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। पेट्रोल कंपनियों को मंडी व उप मंडी परिसर में 1600 वर्ग मीटर तक भूमि लीज पर दी जाएगी। इससे भूमि का स्वामित्व भी नहीं बदलेगा।
विज्ञापन


बताया गया कि इससे किसानों, व्यापारियों व मंडी से संबंधित अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे। इसी तरह मंडियों की खाली दुकानें अब बाहरी लोगो को भी आवंटित की जा सकेंगी। तय किया गया है कि यदि 10 दुकाने खाली हैं तो तय प्रक्रिया के अनुसार पांच दुकानें मंडी में पंजीकृत लोगों को मिलेंगी। चार दुकानें गैरपंजीकृत लोगों को आवंटित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दुकान कृषक उत्पादक समूहों/फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों को मिलेगी। बैठक में कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव कृषि डा. देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल व निदेशक मंडी अंजनी कुमार सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed