फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PET written exam on August 19, 20.73 lakh will appear

यूपी : पीईटी की लिखित परीक्षा 19 अगस्त को, 20.73 लाख होंगे शामिल

Fri, 02 Jul 2021 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भर्ती व चयन आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक में यूपीएसएसएससी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
UP: PET written exam on August 19, 20.73 lakh will appear
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की मुहिम को तेज करने जा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 19 अगस्त को कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भर्ती व चयन आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक में यूपीएसएसएससी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया है कि  पीईटी कीलिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जिलों में होगी। बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें 20 लाख 73 हजार 540 अभ्यर्थी शामिल होंगे। चूंकि लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी इसलिए प्रश्नपत्र के कठिनाई के स्तर को समान रखने के लिए नार्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। नार्मलाइजेशन का फार्मूला पहले ही आयोग जारी कर चुका है। पीईटी की परीक्षा दो घंटे में संपन्न होगी। 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू है। प्रत्येक गलत प्रश्न पर 1/4 अंक कटेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आयोग ने 14 अगस्त या उसके बाद कभी भी लिखित परीक्षा के लिए तैयार होने की बात की थी। शासन ने 14 अगस्त के दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के मद्देनजर प्रदेश के समस्त जिलों में इतनी बड़ी परीक्षा कराने को उपयुक्त नहीं पाया। इसके अलावा अगले रविवार 22 अगस्त को रक्षाबंधन होने की वजह से उस दिन परीक्षा संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने पीईटी परीक्षा में और देरी न करने का निर्णय कराते हुए कार्यालय दिवस में 19 अगस्त को पीईटी परीक्षा कराने को हरी झंडी दे दी। सूत्रों ने बताया कि आयोग अगस्त में पीईटी कराने के बाद दो महीने में रिजल्ट देकर अक्तूबर में 25 से 30 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा करा सकता है। परीक्षा एजेंसियों का चयन आयोग ने कर लिया है।

19 को मुहर्रम, परीक्षा तिथि बदलने की आशंका
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 19 अगस्त को करा पाना आसान नहीं है। 19 को मुहर्रम है। इस दिन पूरा प्रशासनिक अमला शांति-व्यवस्था में व्यस्त रहता है।


शासन स्तर पर परीक्षा तिथि के निर्धारण में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का तो ध्यान दिया गया। मगर, मुहर्रम को बिना ध्यान में दिए परीक्षा तिथि को मंजूरी दे दी गई। मुहर्रम एक संवेदनशील त्योहार माना जाता है। पूरी प्रशासनिक मशीनरी इसे सकुशल संपन्न कराने में व्यस्त रहती है। ऐसे में मुहर्रम के दिन परीक्षा संभव नहीं मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed