{"_id":"64f5eaf0508e511b12073eb6","slug":"up-pet-2023-date-announced-exam-to-be-held-in-two-days-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीईटी-2023 की तारीख घोषित, दो दिन होगी परीक्षा, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीईटी-2023 की तारीख घोषित, दो दिन होगी परीक्षा, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Mon, 04 Sep 2023 08:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:04 PM IST
सार
समूह की भर्तियों में शामिल होने के लिए अनिवार्य परीक्षा पीईटी की तारीख घोषित हो गई है। यह परीक्षा दो दिन होनी है।
विज्ञापन
परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अनिवार्य प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 का आयोजन 28-29 अक्तूबर को किया जाएगा। इसमें 20,07,340 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा दो दिन में कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जल्द ही इसके लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से एक से 30 अगस्त तक आवेदन लिए गए थे। पीईटी-2022 में पीईटी के अभ्यर्थियों की संख्या 37,58,209 थी। वहीं 2021 में पहली बार भी अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 20 लाख ही थी।
विज्ञापन
मालूम रहे कि प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए पीईटी क्वालीफाई होना अनिवार्य है। पीईटी क्वालीफाई अभ्यर्थी ही इसके स्कोर के आधार पर सभी विभागों की निकलने वाली भर्तियों के लिए अर्ह होते हैं। इसमें सभी स्ट्रीम के छात्र शामिल होते हैं।
विज्ञापन