{"_id":"654a25dc40f275a7fd028c73","slug":"up-pension-of-disabled-people-will-increase-in-the-state-11-lakh-people-will-benefit-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, 11 लाख लोगों को होगा फायदा, जानिए बढ़कर कितनी हो जाएगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, 11 लाख लोगों को होगा फायदा, जानिए बढ़कर कितनी हो जाएगी पेंशन
Tue, 07 Nov 2023 05:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:26 PM IST
सार
यूपी दिव्यांगों की पेंशन बढ़ने जा रही है। इसको लेकर शासन प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जानिए इस बढ़ोत्तरी के बाद दिव्यांग लोगों की पेंशन कितनी हो जाएगी।
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन योजना
- फोटो : i stock
विस्तार
यूपी में शीघ्र ही दिव्यांगों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। इसके लिए दिव्यांगजन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसका फायदा प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि पेंशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
इसके अलावा भी सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। वर्तमान में यूपी में 11.26 लाख दिव्यागों को 1000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन दी जा रही है। वर्ष 2017 से अब तक 250678 नए दिव्यांजन इस योजना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में दिव्यांजन पेशन योजना के तहत 1100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि पेंशन में वृद्धि किए जाने पर विभाग को 550-600 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। यह पूछे जाने पर कि कब तक यह वृद्धि हो जाएगी, कश्यप ने कहा कि हम प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे है। जल्द ही इसके नतीजे आपके सामने होंगे।
विज्ञापन