फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passengers should book seats online in 2400 buses of ordinary service, instructions to connect buses with online portal

यूपी : यात्री साधारण सेवा की 2400 बसों में ऑनलाइन बुक कराएं सीट, बसों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने के निर्देश

Mon, 06 Jun 2022 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Jun 2022 11:53 PM IST
सार

निगम की अपर प्रबंध निदेशक के मुताबिक यदि अपरिहार्य कारणों से संचालन स्थगित होता है या उसके  समय में परिवर्तन होने पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों का यह दायित्व होगा कि यात्रियों को इसकी सूचना दो घंटा पूर्व  यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिये उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन
UP: Passengers should book seats online in 2400 buses of ordinary service, instructions to connect buses with online portal
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रदेश के यात्री अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण सेवा की बस में सफर के लिए सीट को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने लंबी दूरी की साधारण सेवा की 2400 बसों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने का भी निर्देश दिया है। निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग के मुताबिक यदि अपरिहार्य कारणों से संचालन स्थगित होता है या उसके  समय में परिवर्तन होने पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों का यह दायित्व होगा कि यात्रियों को इसकी सूचना दो घंटा पूर्व  यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिये उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन


अपर प्रबंध निदेशक ने यह भी कहा कि कोई भी ऑनलाइन सेवा जिसमें पीक सीजन में  (16 अप्रैल से 15 जुलाई) में 50 प्रतिशत या अधिक  सीट की ऑनलाइन बुकिंग हो। यदि किसी अपरिहार्य कारण से किसी सेवा को संचालित किया जाना संभव नहीं है, तब संबंधित एआरएम डिपो को उपलब्ध कराये गये सिस्टम जनरेटेड लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से उस सेवा के निरस्तीकरण का मैसेज जनरेट की जायेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के ही लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बुक यात्री संख्या, समुचित बुकिंग होने पर प्रतिस्थापन, स्थिति विषयक संतुष्ट होकर स्वीकर अथवा अस्वीकार की जायेगी। क्षेत्रीय प्रबन्धक स्तर से बस सेवा निरस्त किये जाने पर ही यात्रियों को आटोमैटिक रिफंड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed