फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passengers create ruckus at Lucknow airport, 12 IndiGo flights cancelled; passengers wait for hours

UP : लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की कई फ्लाइटें रद्द; कई घंटों से कर रहे इंतजार

Thu, 04 Dec 2025 06:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 04 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल की कोई अग्रिम जानकारी नहीं दी, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
UP: Passengers create ruckus at Lucknow airport, 12 IndiGo flights cancelled; passengers wait for hours
लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम और तकनीक कारणों से बृहस्पतिवार को 14 उड़ानें निरस्त हुईं। इनमें 12 उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की हैं। उड़ान निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा और नारेबाजी भी की। जो उड़ान निरस्त हुईं हैं उनमें अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और दुबई उड़ान शामिल हैं। पुणे से लखनऊ आने वाली एक उड़ान का यात्री करीब 14 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसा रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से विमानों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को फिर संचालन में कोई सुधार नहीं हुआ और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों के निरस्त होने से हंगामे का माहौल रहा। सुबह करीब नौ बजे टर्मिनल थ्री में उड़ानों के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


यह देख सीआईएसएफ और एयरपोर्ट पुलिस समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई शांत नहीं हुआ क्योंकि काफी यात्री ऐसे थे जिनको वैवाहिक आयोजन या ऑफिस या बिजनेस मीटिंग के लिए जाना था। ऐसे में उड़ान निरस्त होने पर उनके पास कोई विकल्प भी नहीं हुई। यात्रियों ने यह आरोप भी लगाया कि टिकट का पूरा पैसा लिया गया लेकिन उड़ान रद्द होने के बाद न तो होटल दिया गया और न ही खाने का इंतजाम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक्स पर भी यात्रियों ने नाराजगी जताई

यात्री आनंद वसंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लखनऊ से कोलकाता की उड़ान रद्द कर दी गई और अगले दिन भी कोई समायोजन नहीं दिया गया। सुनील डी शालिग्राम ने लिखा कि उनका बेटा पुणे लखनऊ की उड़ान रद्द होने से चौदह घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसा रहा और कोई मदद नहीं मिली। राकेश कपूर ने शिकायत की कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें अपने परिवार के साथ एक घंटे से अधिक समय तक काउंटर पर इंतजार करना पड़ा।

 

यह उड़ान हुईं निरस्त

  • लखनऊ से कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6139
  • लखनऊ से कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6E 505
  • लखनऊ से पुणे जाने वाली उड़ान संख्या 6E 338
  • लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6E 608
  • लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6E 2442
  • लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान संख्या IX 194
  • लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6E 277
  • लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6614
  • लखनऊ से कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6E 856
  • लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6E 325
  • लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6E 2441
  • लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या IX 1507
  • लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6E 279
  • लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E 758

महाराष्ट्र के यात्रियों की शिकायत

पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण से स्थिति बिगड़ती दिखी। एक यात्री सतीश काले ने कहा, "हमारी फ्लाइट सुबह 7 बजे की थी। न तो देरी का कोई मैसेज आया, न कैंसिलेशन का। एयरपोर्ट पूरा भरा पड़ा है। लोगों को पहले से सूचना मिलनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed