फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pankaj Chaudhary targets Rahul and Akhilesh; on the NEET paper leak issue, he states that the government i

UP: पंकज चौधरी ने राहुल-अखिलेश को घेरा, नीट पेपर लीक पर बोले- सरकार तैयार, पर सदन में चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Thu, 23 Jul 2026 09:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष इससे बच रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं अखिलेश यादव ने सादे कपड़ों में लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाते हुए सरकार से जांच की मांग की।

विज्ञापन
UP: Pankaj Chaudhary targets Rahul and Akhilesh; on the NEET paper leak issue, he states that the government i
पंकज चौधरी ने राहुल-अखिलेश को घेरा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस व सपा समेत पूरे विपक्ष के रवैये को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सरकार पेपर लीक मामले पर पारदर्शिता के साथ सदन में चर्चा कराने को तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने विपक्षी दलों पर देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। पेपर लीक होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चौधरी ने कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और दोबारा परीक्षा कराया। पीएम मोदी ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य इस मुद्दे पर चर्चा नहीं, बल्कि व्यवधान उत्पन्न करना और भ्रम फैलाना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विपक्ष ने संविधान परिवर्तन और चुनावी सुधार जैसे विषयों पर भी देश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया था, जबकि सरकार ने संसद में विस्तृत चर्चा के माध्यम से सभी तथयों को स्पष्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी कैमरे के सामने ही चर्चा करना चाहते हैं

चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया, जबकि वहां आज तक कभी धरना नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में नहीं बल्कि कैमरे के सामने ही चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा दोनों के लिए देश के युवा महत्वपूर्ण हैं। वे देश का भविष्य हैं। उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष से चार सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा यदि सरकार विपक्ष के हर सवाल पर पर चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष संसद क्यों नहीं चलने दे रहा है? राहुल गांधी संसद छोड़कर सड़क की राजनीति क्यों कर रहे हैं? युवाओं की समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर राजनीति क्यों हो रही है? और जब नीट की दुबारा परीक्षा संपन्न हो चुकी है तो भ्रम फैलाने की राजनीति क्यों की जा रही है?

 

 

अखिलेश यादव बोले- सादे कपड़ों में लाठीचार्ज वाले सामने लाएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अन्याय करेगी, दबाव बनायेगी तो दबाव नहीं चलने वाला है। सरकार पर हिटलर की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिटलर भी अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। 

सोशल मीडिया और मीडिया में सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा आन्दोलनकारियों पर लाठी चलाने की जो खबरें आ रही है वह जांच का विषय है। कहा कि सरकार इसकी सच्चाई बताएं, नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्दी पहनकर पुलिस का डंडा लेकर छात्र-नौजवानों को लाठी मार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed