फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up panchayat election third phase completed with 73.5 percent polling

पंचायत चुनाव : पथराव व फायरिंग के बीच तीसरे चरण में 73.5 फीसदी मतदान, कई जिलों में हिंसा, तीन की मौत

Tue, 27 Apr 2021 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 12:53 AM IST
सार

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण सोमवार को छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया है। इस चरण में 20 जिलों में वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 73.5 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
up panchayat election third phase completed with 73.5 percent polling
यूपी पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण सोमवार को छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया है। इस चरण में 20 जिलों में वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 73.5 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में प्रदेश के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई है। कासगंज और जालौन में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई जबकि उन्नाव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं, फिरोजाबाद और मुरादाबाद में पथराव व फायरिंग हुई। फिरोजाबाद में हुई घटना में होमगार्ड समेत 4 लोग जख्मी हुए हैं। इस मतदान केंद्र से मतपेटिका भी लूटने की कोशिश हुई।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार तीसरे चरण के मतदान के दौरान चुनावी रंजिश में कासगंज के पटियाली थाना क्षे़त्र में आमोद यादव और जालौन के गौहान थाना क्षेत्र में शरद मिश्रा की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई। पीलीभीत के न्यूरिया में में एक मतदान केंद्र पर जमा उपद्रवी भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, इस दौरान मीही लाल जाटव एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं उन्नाव के माखी में पोलिंग बूथ पर अशुंल यादव द्वारा की गई फायरिंग से सुमंत सिंह को गोली लग गई। सुमंत खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन


अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में लंच बांटने आई गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे चैकी इंचार्ज सागड़ की बोलेरो पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर प्रधान पद के प्रत्याशी बिक्की सिंह ने मतपेटिका को तालाब में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बलिया के गढ़वार में दो पक्षों के बीच मारपीट की खबर है। इसी तरह बलरामपुर के उतरौला, मिर्जापुर के विंध्यांचल और फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर मारपीट की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत
हमीरपुर के मजगवां थाना क्षेत्र में चित्रकूट में तैनात सिपाही अरविंद कुमार दीक्षित की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। अरविंद को सांस लेने में शिकायत के बाद महोबा जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed