{"_id":"606ca2018ebc3edbfe58f056","slug":"up-panchayat-election-bjp-released-the-list-of-lucknow-panchayat-elections-will-be-admitted-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव : भाजपा ने की लखनऊ की सूची जारी, आज दाखिल होंगे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव : भाजपा ने की लखनऊ की सूची जारी, आज दाखिल होंगे पर्चे
Wed, 07 Apr 2021 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र बुधवार से दाखिल होंगे। नामांकन की प्रक्रिया सभी ब्लॉक कार्यालयों के अलावा जिला पंचायत परिसर में पूरी होगी। प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं कोई गड़बडी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। नामांकन के लिए मंगलवार शाम तक 17 हजार 920 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 7 व 8 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच पूरी की जा सकेगी। नामांकन व चुनाव के दौरान कहीं भी पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। अधिकारियों के अनुसार इस प्रतिबंध के चलते प्रत्याशियों को साधरण ढंग से बिना जुलूस नामांकन करना होगा।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार मिश्र के अनुसार नामांकन के लिए पत्रों की बिक्री बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। मंगलवार शाम तक जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए 626 नामांकन पत्र बिके थे। वहीं प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मोहनलालगंज में 2484, गोसाईगंज में 2596, बीकेटी में 2959, चिनहट में 611, मलिहाबाद में 2923, माल में 2346, काकोरी में 1640 व सरोजनीनगर में 1735 नामांकन पत्रों की बिक्री अब तक हुई है।
विज्ञापन
विभिन्न पदों पर सीटों का विवरण
ग्राम पंचायत सदस्य - 6218
ग्राम पंचायत/प्रधान पद - 494
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 628
जिला पंचायत सदस्य - 25
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी
भारतीय जनता के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम जारी सूची के मुताबिक चिनहट से नीतू यादव, बीकेटी प्रथम से अनीता लोधी, बीकेटी द्वितीय से रामपाल रावत, बीकेटी तृतीय से आरती रावत, बीकेटी चतुर्थ आशुतोष सिंह, माल प्रथम से ज्ञान चंद्र, माल द्वितीय से हरिओम राज, तृतीय से रंजना लहरी, चतुर्थ से राम चंद्र मौर्या, मलिहाबाद प्रथम से सुनीता शर्मा, द्वितीय से भूपेंद्र अर्कवंशी, तृतीय से सुनीत कनौजिया, काकोरी प्रथम से तेजी राम, द्वितीय से पूजा देवी उर्फ किरन, सरोजनी नगर प्रथम से रीना चौधरी, द्वितीय से उदित कुमार यादव, तृतीय से रेनू सिंह, मोहनलालगंज प्रथम से गरिमा आनंद, द्वितीय से चंदन सिंह, तृतीय से जितेंद्र जायसवाल, चतुर्थ से अमित कुमार लोधी चंदन, गोसाईगंज प्रथम से संगीता देवी, द्वितीय से नीतू रावत, तृतीस से पवन कुमार शर्मा, चतुर्थ से आदित्य मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।