फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : PAC jawan posted at CM residence dies due to bullet injury

UP News:  सीएम आवास पर तैनात पीएसी जवान की गोली लगने से मौत, गाड़ी में खून से लथपथ मिला सिपाही

Sat, 21 Jan 2023 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 12:31 AM IST
सार

जिस वाहन से वह ड्यूटी से कैंप लौटा था उसी में उसका खून से सना शव मिला। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को जानकारी दी। विपिन वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास पर तैनात था। 

विज्ञापन
UP : PAC jawan posted at CM residence dies due to bullet injury
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

रमाबाई स्थल में बने पीएसी कैंप में शुक्रवार शाम सिपाही विपिन कुमार (25) की गोली लगने से मौत हो गई। जिस वाहन से वह ड्यूटी से कैंप लौटा था उसी में उसका खून से सना शव मिला। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को जानकारी दी। विपिन वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास पर तैनात था। 

विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के थाना खैर के अंडला स्थित तेहरा निवासी विपिन कुमार 2021 बैच का पीएसी का सिपाही था। पीएसी की 12वीं बटालियन में उसकी तैनाती थी। वह रमाबाई स्थल पर बने पीएसी कैंप में रहता था। बीते दस दिसंबर से विपिन की ड्यूटी सीएम आवास पर थी। 
विज्ञापन


आशियाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह विपिन ड्यूटी पर गया था। शाम छह बजे ड्यूटी के बाद सरकारी वाहन से वह कैंप पहुंचा था। कुछ ही देर बाद गाड़ी के भीतर गोली चलने की आवाज आई। जब साथी सिपाही पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ पड़ा मिला। साथी सिपाही व अफसर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि विपिन की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलुओं पर जांच... हत्या, हादसा या खुदकुशी
गोली इंसास राइफल से चली है। फोरेंसिक टीम ने असलहे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। उससे फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या, हादसा व खुदकुशी के पहलू पर जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच के बाद उच्चाधिकारी हत्या की आशंका पूरी तरह नकार रहे हैं। हादसा या खुदकुशी की आशंका अधिक जता रहे हैं।

गर्दन में लगी और सिर को चीरती हुई निकली गोली
गोली विपिन की गर्दन में लगी और सिर को चीरती हुई निकली। फोरेंसिक जांच में एक तथ्य लगभग स्पष्ट है कि गर्दन से राइफल सटी थी, उसी वक्त गोली चली। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह समेत अन्य तथ्य स्पष्ट होगी। 

अगले सप्ताह होनी थी विपिन की शादी 
विपिन के परिवार में उसके पिता रामऔतार, मां और दो बहने हैं। वह इकलौता लड़का था। पिता किसान हैं। विपिन की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। पुलिस के मुताबिक, अगले सप्ताह विपिन की शादी होने वाली थी। वह 23 जनवरी से छुट्टी पर जाने वाला था। 


साथियों से पुलिस ने ली जानकारी
जिस सरकारी वाहन से विपिन कैंप पहुंचा था उसमें चालक राजेश कुमार समेत चार लोग सवार थे। पुलिस अफसरों ने इन सभी से पूछताछ की है। गोली चलते वक्त वहां पर कौन मौजूद था। इस बारे में पता किया जा रहा है। क्योंकि विपिन गाड़ी के भीतर ही था यानी जैसे ही वह कैंप पहुंचा था वैसे ही उसको गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed