UP News: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर गंभीरता दिखाए केंद्र
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पांडेय ने कहा कि वक्फ बोर्ड का मामला प्रवर समिति के पास लंबित है। इसमें जो भी निर्णय होगा उसे बाद में देखा जाएगा। यह मामला केंद्र सरकार से संबंधित है। बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर उन्होंने दु:ख प्रकट किया। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार की वह कड़ी निंदा करते हैं। मांग की कि इसमें केंद्र सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविवार को लखनऊ से चलकर अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर जा रहे थे। गोंडा में उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। भूतपूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इसके पूर्व उन्होंने दिवंगत पंडित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किये। कहा कि पंडित सिंह से उनके संबंध बड़े और छोटे भाई वाले थे। अधूरे सपनों को मूर्त रूप देने का जिम्मा अब उनके राजनीतिक वारिस सूरज सिंह के कंधों पर है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व एमएलसी महफूज खान, प्रमोद पांडेय, सुरेश शुक्ला उपस्थित रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि नेता विपक्ष के नेतृत्व में सदन में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। सपा नेता मनोज चौबे ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर जनता की समस्याओं पर संघर्ष करने से कभी पीछे नही हटेंगे। रामकुमार शुक्ला, राघवराम पांडेय, त्रिजुगी नरायन दुबे, राजेंद्र दुबे, अरविंद शुक्ला, प्रागदत्त मिश्रा, परमात्मादीन साहू, नंदकुमार प्रजापति, विश्वनाथ सिंह, वकार खां उपस्थित रहे। करनैलगंज बस स्टॉप पर जिपं सदस्य राजेश मिश्रा की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिपं कमलेश पासवान साधु, विपिन मिश्र, दर्शन मिश्र, आशीष बाबा मौजूद रहे। धानेपुर कस्बे में भी उनका स्वागत हुआ। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शहान अख्तर राईनी, सिरताज अली, हसीब अंसारी, अंसार अहमद सलमानी, मुस्तकीम, तारिक शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.