{"_id":"686a9e2610525af5e70dd29a","slug":"up-operators-recruited-through-deceased-dependent-quota-stopped-from-duty-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मृतक आश्रित कोटे से भर्ती परिचालकों को ड्यूटी से रोका, प्रधान प्रबंधक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मृतक आश्रित कोटे से भर्ती परिचालकों को ड्यूटी से रोका, प्रधान प्रबंधक से शिकायत
Sun, 06 Jul 2025 09:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:32 PM IST
सार
मुरादाबाद परिक्षेत्र में मृतक आश्रित कोटे से तैनात परिचालकों को ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। मामले में प्रधान प्रबंधक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त 12 से ज्यादा परिचालकों को ड्यूटी से रोकने का मामला सामने आया है। इन सभी से एक माह तक ड्यूटी भी कराई गई, पर कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अग्रिम आदेश तक ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। इससे अन्य परिक्षेत्रों में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त परिचालकों को भी नौकरी से रोके जाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मुरादाबाद परिक्षेत्र में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती एक महिला परिचालक को परिवहन निगम ने नौकरी के अयोग्य ठहरा दिया। इसके खिलाफ महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर अन्य परिचालकों को भी अग्रिम आदेश तक ड्यूटी करने से रोक दिया है। इसकी शिकायत निगम मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) से भी की गई है। परिचालकों ने बताया कि इन सभी ने 31 मई से तीन जून तक परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो में जॉइनिंग देकर ड्यूटी कर रहे थे। परिचालकों ने प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) से ड्यूटी पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
860 की हो चुकी है भर्ती, 304 बाकी
परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे पर भर्ती को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। मुख्यालय पर कई बार धरना-प्रदर्शन भी हुए। निगम ने मुनाफे में आने पर नौकरी देने की बात कही थी। इसी क्रम में मृतक आश्रित कोटे में भर्तियां की गईं। कई परिक्षेत्रों में 860 पदों पर भर्ती हो चुकी है, 304 पर भर्ती बाकी है।
विज्ञापन
प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) परिवहन निगम अंकुर विकास का कहना है कि जिनकी जॉइनिंग न्यायालय के आदेश से पहले हो चुकी है, वे ड्यूटी करते रहेंगे। उन्हें ड्यूटी से नहीं हटाया जाएगा। मुरादाबाद परिक्षेत्र को इस बाबत जानकारी दी गई है। जो परिचालक जॉइन नहीं कर पाए हैं उनकी जॉइनिंग फिलहाल अभी नहीं हो सकती है।