फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar met Nadda, got assurance of making him a minister soon

यूपी: जेपी नड्डा से मिले ओपी राजभर, जल्द मंत्री बनाने का मिला आश्वासन, नहीं हो सकी अमित शाह से मुलाकात

Sat, 30 Dec 2023 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Dec 2023 07:23 AM IST
सार

ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि नड्डा से सिर्फ यूपी और बिहार में सुभासपा द्वारा की जा रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई है।

विज्ञापन
UP: OP Rajbhar met Nadda, got assurance of making him a minister soon
ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की । उन्होंने यूपी और बिहार में आगे सियासत की चर्चा के साथ ही अगले महीने बिहार में आयोजित होने वाले सुभासपा के कार्यक्रम में नड्डा को आमंत्रित भी किया । वहीं, सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई, लेकिन विस्तार कब होगा, इसपर कोई ठोस बात नहीं हुई। अलबत्ता नड्डा ने खरवास का हवाला देकर इसके बाद इस मुद्द् पर फैसला लेने का आश्वासन जरूर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि नड्डा से सिर्फ यूपी और बिहार में सुभासपा द्वारा की जा रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया की सीट बंटवारे को लेकर कोई खास बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही इस मुद्दे पर सभी लोग बैठक करके तय कर लेंगे। मंत्री बनाए जाने के बारे में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर अब 15 जनवरी को खरवास खत्म होने के बाद बात होगी।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सुभासपा द्वारा जनवरी में एक बड़ी रैली प्रस्तावित है, उसमें आने के लिए नड्डा को आमंत्रण दिया है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष से भर- राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव को यूपी सरकार से मंगाने के बारे में भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed