फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One killed, nine injured, seven Lakhimpur residents in car collision on highway in Sitapur

यूपी : सीतापुर में हाईवे पर कारों की भिड़ंत में एक की मौत, सात लखीमपुर के निवासी

Fri, 15 Oct 2021 03:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Oct 2021 03:47 PM IST
सार

सीतापुर में दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सिधौली कोतवाल का कहना है कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
UP: One killed, nine injured, seven Lakhimpur residents in car collision on highway in Sitapur
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर में कोतवाली सिधौली इलाके में शुक्रवार को दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दंपति भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर डीएम और एसपी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सिधौली इलाके में गड़िया हसनपुर के पास शुक्रवार दोपहर दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कारों के परखच्चे उड़ गए। जबकि उसमें सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर सिधौली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सिधौली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल लाते समय रास्ते में ही बिसवां के ब्राह्मणी टोला निवासी बशीम की मौत हो गई। जबकि बिसवां के निवासी श्याम मूर्ति गुप्ता, उनकी पत्नी रेनू गुप्ता, बिसवां के रायगंज निवासी शालिनी गुप्ता, लखीमपुर के पलिया इलाके के निवासी ब्रजेश कुमार, पुरुषोत्तम, विमल कुमार, रामजी, लौंगश्री, गोमती को सिधौली सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने श्याम मूर्ति गुप्ता, रेनू गुप्ता समेत चार लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य पांच घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सिधौली कोतवाल का कहना है कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह भी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed