फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One child died after being crushed under a school bus that overturned in Sitapur, several injured.

UP: सीतापुर में स्कूल बस पलटने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, कई गंभीर घायल

Fri, 04 Jul 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

सीतापुर के थानगांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस के पलट जाने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई व कई बच्चे गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
UP: One child died after being crushed under a school bus that overturned in Sitapur, several injured.
अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के सीतापुर में थानगांव के सुजातपुर गांव के पास एक स्कूली बस शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में एक मासूम आ गया। वह बस के नीचे दब गया। वहीं बस अनियंत्रित होकर पलटने से बस सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस सवार बच्चो को सीएचसी भेजा। वहीं, बस के नीचे दबे मासूम को निकाला, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

 
महमूदाबाद के गोडैचा चौराहा पर सपा सरकार में मंत्री रहे नरेन्द्र वर्मा का सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान है। दोपहर करीब ढाई बजे बस वाहन सँख्या यूपी 34 टी 7620 छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर हलीमनगर की तरफ जा रही थी।तभी अचानक मियांपुरवा से रसूलपुर जाने वाले मार्ग पर ललकपुरवा के पास ललकपुरवा के मजरा ग्वारी निवासी  शहनवाज ( 8) सड़क पार कर रहा था। यह क्षेत्र थानगांव थाना क्षेत्र में आता है। शहनवाज को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।  
विज्ञापन


बस शाहनवाज को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। शहनवाज बस के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर थानगांव थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला, रेउसा एसओ हनुमन्त तिवारी, सदरपुर इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा, रामपुर मथुरा इंस्पेक्टर कृष्ण नन्दन तिवारी  पहुंचे। शहनवाज के शव को थानगांव पुलिस ने अपनी गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बस में सवार कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिनको सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

घटना के बाद पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया। उसमें लिखा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गोडैचा चौराहा महमूदाबाद की बस जोकि विद्यालय के बच्चों को उनके घर वापस छोड़ने जा रही थी, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बच्चे को बचाने के चक्कर मे पलट गई! इस दुर्घटना में उस बच्चे की दुःखद मृत्यु हो गई।


बस में सवार विद्यायल के बच्चे भी आशिंक रूप से चोटिल हो गए हैं। हम इस दुख की घड़ी में मृतक बच्चे के परिजनों के साथ है और विद्यालय परिवार पीड़ित परिजनों की हर सम्भव मदद करेगा। इस घटना के बस में बैठे विद्यालय के कुछ बच्चे आंशिक रूप से घायल हुए हैं जिनका रेउसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है! ईश्वर मृतक बच्चे की आत्मा को शान्ति दे तथा घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ लाभप्रदान करें !
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed