फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One and a half dozen PPS officers will get promotion, will become Additional Superintendent of Police, waiting for approval of Chief Minister after DPC

यूपी : डेढ़ दर्जन पीपीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे अपर पुलिस अधीक्षक, डीपीसी के बाद मुख्यमंत्री के अनुमोदन का इंतजार

Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM IST
सार

2004 और 2005 बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के प्रमोशन के लिए सोमवार को प्रयागराज में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बैठक हुई थी। इसमें 23 में से 19 अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी दे दी गई।

विज्ञापन
UP: One and a half dozen PPS officers will get promotion, will become Additional Superintendent of Police, waiting for approval of Chief Minister after DPC
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रांतीय पुलिस सेवा के डेढ़ दर्जन अफसरों को जल्द ही प्रमोशन मिल जाएगा। इसके लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन होते ही यह अफसर अपर पुलिस अधीक्षक बन जाएंगे। 2004 और 2005 बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के प्रमोशन के लिए सोमवार को प्रयागराज में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बैठक हुई थी। इसमें 23 में से 19 अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी दे दी गई। जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा, उसमें 2004 बैच के अफसरों में रितेश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, धनंजय सिंह कुशवाहा, ओमकार यादव, और स्नेहलता शामिल हैं। इसके अलावा 2005 बैच के पीपीएस अधिकारियों में इंदु प्रभा सिंह, सच्चिदानंद, विनोद कुमार सिंह प्रथम, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण चंद्रा, अजय कुमार तृतीय, नमृता श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, मनीष चंद्र सोनकर, आलोक सिंह प्रथम, रजनी, अतुल कुमार सोनकर, हृदेश कठेरिया और मुकेश प्रताप सिंह को भी प्रमोशन मिलेगा।

विज्ञापन


2013 बैच के 25 अफसरों को मिलेगा वरिष्ठ वेतनमान
विभागीय प्रोन्ननति समिति ने 2013 बैच के 25 पीपीएस अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान देने का फैसला भी किया गया है। इसमें अभिषेक तिवारी, अभय नारायण राय, सतीश चंद्र शुक्ला, ब्रज नारायण सिंह, अभिषेक प्रताप अजेय, रणविजय सिंह, गौरव कुमार त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, अशपाल सिंह, अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रशांत सिंह, प्रभात राय, विरेंद्र विक्रम, विनय कुमार द्विवेदी, रत्नेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, योगेंद्र कृष्ण नारायण, दिलीप कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, कुलदीप कुमार गुप्ता, श्रीयश त्रिपाठी, विनय चौहान और रवि कुमार सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed