फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the return of agricultural laws, Priyanka said, do not trust the intention of this government

यूपी : कृषि कानूनों की वापसी पर प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना, हार देखकर कानून वापस लेने का एलान, अध्यादेश लाकर खत्म करें

Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव की जो परिस्थितियां है उसे देखते हुए ही आज सरकार को ये फैसला लेना पड़ा है। ये आंदोलन किसानो का था। इसमें हमने व अन्य सभी दलों ने समर्थन किया। लेकिन इसका श्रेय किसानों को ही जाता है।

विज्ञापन
UP: On the return of agricultural laws, Priyanka said, do not trust the intention of this government
लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन कृषि कानूनों की वापसी को किसानों के संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि आगामी चुनावों में हार को देखते हुए  प्रधानमंत्री ने इस कानून को वापस लिया है। उन्होंने कहा कि अध्यादेश लाकर कानून वापसी की कार्यवाही करनी चाहिए।

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद यहां कौल हाउस पर पत्रकारों से मुखातिब प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 600 से अधिक किसानों की शहादत हो गई। 350 से अधिक दिन तक किसानों ने संघर्ष किया। केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला। पीएम लखनऊ आए लेकिन पीड़ित किसानों का हाल लेने तक नहीं गए। यही नहीं किसानों को पीएम की पार्टी के नेताओं ने आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे व उपद्रवी कहा। पीएम ने खुद आंदोलनजीवी बोला। ऐसे में इस घोषणा पर कैसे भरोसा करें? उन्होंने कहा कि गैरजरूरी मुद्दों पर अध्यादेश लाया जाता है। इस कानून को खत्म करने के लिए सरकार तत्काल अध्यादेश लाए।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि अब चुनावों में हार दिखने लगी तो इस देश की वास्तविकता का एहसास होने लगा है। उन्होंने कहा कि यह देश किसानों द्वारा बनाया गया है। यह किसानों का देश है। वे ही देश के असली रक्षक हैं और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती है। प्रियंका ने राहुल का उल्लेख करते हुए कहा कि एक दिन सरकार को किसानों को आगे झुकना पड़ेगा, आज सरकार को झुकना पड़ा। वह बात सच साबित हुई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कानून वापसी का श्रेय लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसका पूरा श्रेय किसानों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस कस्टडी में मारे गए सफाई कर्मी के परिवारीजनों से मिलीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ आवास पर आगरा में पुलिस कस्टडी में मारे गए सफाई कर्मचारी अरुण बाल्मीकि की पत्नी, मां और भाई से मुलाकात की। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी की घोषणा के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में परिवारीजनों को 30 लाख रुपये की का चेक दिया।

पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें न्याय देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने कुछ भी नहीं किया। लेकिन, कांग्रेस उनकी न्याय की आवाज को दबने नहीं देगी। प्रेस कांफ्रेंस में लल्लू ने अरुण बाल्मीकि के परिवारीजनों को चेक देते समय कहा कि इस मामले में पुलिस के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हम इनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. पंकज श्रीवास्तव और मीडिया संयोजक ललन कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed