{"_id":"61d59dda06e444779c2fc3bb","slug":"up-on-the-pretext-of-dhananjay-singh-sp-president-targeted-bjp-wrote-on-twitter-bjp-s-work-criminal-publicly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : धनंजय सिंह के बहाने सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखा, भाजपा का काम- अपराधी सरेआम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : धनंजय सिंह के बहाने सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखा, भाजपा का काम- अपराधी सरेआम
Wed, 05 Jan 2022 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:33 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया कि मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया खेल रहे है क्रिकेट। 25 हजार के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे हैं खुले आसमान के नीचे खेल का मजा। डबल इंजन सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा का काम- अपराधी सरेआम। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की क्रिकेट मैच उद्घाटन की फोटो टैग करते हुए लिखा कि बाबाजी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एमबीएल मतलब माफिया भाजपा लीग शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो खुद ही हैं। हो गए पूरे ग्यारह। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
इसी तरह समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया कि मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया खेल रहे है क्रिकेट। 25 हजार के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे हैं खुले आसमान के नीचे खेल का मजा। डबल इंजन सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता। जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ। सपा नेता इसे लगातार री ट्वीट कर रहे हैं तो भाजपाई इस पर तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव की निष्पक्षता नष्ट करने पर उतारू है भाजपा : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में होने वाला चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा साजिशों की राजनीति करती है और चुनाव की निष्पक्षता को नष्ट करने पर उतारू हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के भाजपा एवं आरएसएस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनावों को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश में आ चुके हैं। संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों पर भाजपा बराबर हमलावर रही है। यही भाजपा का मूल एजेंडा भी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का मात्र संगठन आरएसएस न तो स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और नहीं उनकी प्रतिबद्धता संविधान और उसमें उल्लिखित समाजवाद, पंथनिरपेक्षता पर हैं। लोकतंत्र के विरूद्ध उसका आचरण जगजाहिर है, जबकि समाजवादी लोकतंत्र और सबके हक तथा सम्मान के लिए संघर्षरत रहे हैं। भाजपा ने समाज के दलितों, पिछड़ों के हक छीनकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी की नीति और नीयत में यही फर्क जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट और षडयंत्र भाजपा की रणनीति और कार्यनीति के प्रमुख अंग है। समाजवादी सरकार ने विकासकार्यों पर धन खर्च किया था।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बने
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जयवीर सिंह पासी को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का प्रदेश महासचिव नामित किया है। इसी तरह समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने सुनील शुल्का को प्रदेश सचिव नामित किया है। इसी क्रम में खड़गवंशी खागी समाज कल्याण समिति संभल के अध्यक्ष सुनील कुमार राणा उर्फ पप्पू भइया ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिलकर पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी नामित किए हैं। इसमें मुसव्विर अली मंशू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कुमार अवधेश पांडेय, मोनिस प्रधान, महताब सिंह गुर्जर, प्रवीण पाठक, अनिल कुमार यादव, आशीष मिश्रा, अमन मलिक, आशीष चतुर्वेदी, खलील अहमद कुरैशी, रवि मेहरा को राष्ट्रीय सचिव तथा धर्मेंद्र मिश्र को राष्ट्रीय सदस्य नामित किया है।