यूपी: पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर ने हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- हम चुनाव के लिए तैयार
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव हो जाएगा।
विस्तार
यूपी में तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले का प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद गेंद पिछड़ा वर्ग आयोग के पाले में है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव हो जाएगा। वहीं, प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं और विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सब हो जाएगा।
सपा जीते तो चुनाव सही, हारे तो बेईमानी कैसे: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि 2024 का लोकसभा चुनाव निष्पक्ष था या नहीं? राजभर ने कहा कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा की हार के बाद सवाल उठाए गए, लेकिन 2024 में 37 सांसद जीतकर संसद पहुंचे तो सब ठीक हो गया।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- हम एसआईआर के खिलाफ नहीं, इसके जरिये हो रही साजिश का विरोध करते हैं
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं
राजभर ने कहा कि केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार है। ऐसे में सपा की हार वाले चुनाव गलत और जीत वाला चुनाव सही कैसे हो गया? उन्होंने यह भी पूछा कि अखिलेश के परिवार के पांच सदस्य सांसद बने, तब निष्पक्षता पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए। राजभर ने अखिलेश पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल का टायर पंचर नहीं, बल्कि फटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश हार के अंदेशे में अभी से बहाने तलाश रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.