फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Officers will not acquire the private land, instructs CS.

UP: निजी भूमि पर कब्जा नहीं कर सकेंगे विभाग या अधिकारी, तीन माह में करना होगा खाली

Wed, 26 Jun 2024 08:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Jun 2024 08:22 AM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और जिलों के पुलिस कप्तानों को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है कि किसी व्यक्ति की निजी भूमि पर राज्य सरकार के किसी विभाग या अधिकारी द्वारा अतिक्रमण होने पर उसे तीन माह में हटा दिया जाए।

विज्ञापन
UP: Officers will not acquire the private land, instructs CS.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी भूमि पर विभाग या अधिकारी द्वारा कब्जा नहीं करने और संपत्ति से जुड़े नागरिक विवादों में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा हस्तक्षेप नहीं किए जाने के आदेश का पालन होने लगा है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और जिलों के पुलिस कप्तानों को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है कि किसी व्यक्ति की निजी भूमि पर राज्य सरकार के किसी विभाग या अधिकारी द्वारा अतिक्रमण होने पर उसे तीन माह में हटा दिया जाए। साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी, कानून के प्राधिकार या सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना भूमि संपत्ति से संबंधित नागरिक विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि कब्जा खाली नहीं करने पर उप्र राजस्व संहिता नियमावली के प्रावधानों के मुताबिक क्षतिपूर्ति भी की जाए। मुख्य सचिव ने बीती 25 मई को अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए तेजी से कार्यवाही करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed