फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Number of corana patients reached below one thousand in the state, 923 new cases, 10 deaths, restrictions may be removed soon

यूपी : प्रदेश में एक हजार से नीचे पहुंचा कोराना मरीजों का आंकड़ा, 923 नए मामले, 10 की मौत, जल्द हट सकती है पाबंदियां

Wed, 16 Feb 2022 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,10,22,780 तथा दूसरी डोज 11,14,78,725 दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज 1,18,48,337 तथा दूसरी डोज 19,95,473 दी गई है।

विज्ञापन
UP: Number of corana patients reached below one thousand in the state, 923 new cases, 10 deaths, restrictions may be removed soon
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार से नीचे आ गई है। बुधवार को  प्रदेश में कोविड के 923 नए मामले आए हैं जबकि 2362 मरीज ठीक हुए हैं। अलबत्ता कोरोना से मरने वालों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 10 मरीजों की मृत्यु हुई है। कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही कमी को देखते हुए सरकार जल्द ही पाबंदियां हटाने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में झांसी, हरदोई, कानपुर नगर, बदायूं, कानपुर देहात, गोंडा, आजमगढ़, बुलंदशहर, गाजीपुर व मुरादाबाद में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।  1,67,435 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में कोरोना के अब कुल एक्टिव मामले10,966 हैं। प्रदेश में अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,10,22,780 तथा दूसरी डोज 11,14,78,725 दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज 1,18,48,337 तथा दूसरी डोज 19,95,473 दी गई है। अब तक 20,58,937 प्रीकॉशन डोज दी गई है। अब तक कुल मिलाकर 27,84,04,252 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed